Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : 'युद्ध से यूरेनियम छीन सकते तो छीन चुके होते' ईरान ने भारत की धरती से ट्रंप को सुनाया-अब ये आपका टूटा हुआ सपना

Abhyuday Bharat News / Tue, May 26, 2026 / Post views : 93

Share:

अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच रस्साकसी यूरेनियम को लेकर चल रही है। उधर, दोहा में भी बातचीत हो रही है। मगर, भारत में ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने अमेरिका को करारा जवाब दिया है।

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने संवर्धित यूरेनियम को तुरंत सौंपे जाने की बात कही है या उसे ईरान में ही नष्ट किए जाने की बात कही है। इस पर ईरान ने अमेरिका को करारा जवाब दिया है। सोशल मीडिया एक्स पर ईरान के हैदराबाद में महावाणिज्य दूतावास ने एक पोस्ट में ट्रंप का टूटा हुआ सपना करार दिया है। इस बीच, अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमला बोल दिया हे।

ट्रंप ने दी चेतावनी-परमाणु धूल को नष्ट कर दिया जाए

अमेरिका में व्हाइट हाउस ने ट्रंप की पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है। सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा है कि संवर्धित यूरेनियम (परमाणु धूल!) को या तो तुरंत अमेरिका को सौंप दिया जाएगा ताकि इसे वापस लाकर नष्ट किया जा सके, या बेहतर होगा कि ईरान के इस्लामी गणराज्य के साथ मिलकर और तालमेल से इसे वहीं नष्ट कर दिया जाए…।

हैदराबाद से ईरान ने अमेरिका को क्या जवाब दिया

हैदराबाद में ईरान के महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में ट्रंप को करारा जवाब देते हुए कहा-अगर ईरान आपको यूरेनियम देना चाहता, तो युद्ध शुरू होने से बहुत पहले ही दे चुका होता। अगर आप युद्ध के जरिए हमसे यूरेनियम छीन सकते, तो अब तक छीन चुके होते। अब आप बस अपने टूटे सपनों को दोहरा सकते हैं। एक भ्रमित और युद्ध अपराधी दोस्त पर भरोसा करने की यही कीमत है।

अमेरिकी फौजों ने सेल्फ डिफेंस में ईरान पर बोला हमला

  • अमेरिकी न्यूज चैनल CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के आसपास ईरानी मिसाइल प्रक्षेपण स्थलों और नौकाओं को निशाना बनाते हुए 'आत्मरक्षा में हमले' किए। अमेरिकी और ईरानी सेनाओं के बीच पहले भी युद्धविराम के दौरान गोलीबारी हो चुकी है और यह स्पष्ट नहीं है कि इन हमलों का युद्धविराम पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

  • वहीं, सीएनएन को एक राजनयिक सूत्र ने बताया कि कतर के मध्यस्थों और अमेरिका के तालमेल से ईरान के बीच दोहा में सोमवार को वार्ता जारी रही। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका और ईरान एक समझौता ज्ञापन पर पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन ईरान के परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों से संबंधित भाषा को लेकर विवादों के कारण समझौता रुका हुआ है।

संवर्धित यूरेनियम क्या होता है

  • यूरेनियम एक प्राकृतिक तत्व है, जो पृथ्वी की सतह पर पाया जाता है। यह U‑238 और U‑235 जैसे दो आइसोटोप से मिलकर बना होता है।

  • प्राकृतिक यूरेनियम का 99 फीसदी से भी ज्यादा हिस्सा U‑238 होता है, जो आसानी से परमाणु श्रृंखला प्रतिक्रिया को बनाए नहीं रख पाता।

  • वहीं, U‑235 महज करीब 0.7 फीसदी हिस्सा होता है। यह ऐसा आइसोटोप है जो आसानी से टूट जाता है और ऊर्जा छोड़ता है। इसे परमाणु विखंडन कहा जाता है।

  • यूरेनियम को उपयोगी बनाने के लिए उसमें U‑235 का अनुपात बढ़ाया जाना जरूरी होता है। इसे करने की प्रक्रिया को 'संवर्धन' कहा जाता है।

  • सबसे पहले यूरेनियम को गैस में बदला जाता है। फिर इस गैस को सेंट्रीफ्यूज में डाला जाता है। ये ऐसी मशीनें होती हैं जो बहुत तेज गति से घूमती हैं।

  • घूमने के दौरान भारी U‑238 थोड़ा बाहर की तरफ़ खिसक जाता है, जबकि हल्का U‑235 केंद्र के पास ही रहता है।

  • कम संवर्धित यूरेनियम में आमतौर पर 3-5 फीसदी तक U‑235 होता है। वहीं, यह वाणिज्यिक परमाणु बिजली घरों में ईंधन के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, यह हथियार बनाने के लिए जरूरी स्तर से काफी कम होता है।

  • बहुत ज्यादा संवर्धित यूरेनियम में 20 फीसदी या उससे अधिक U‑235 होता है। रिसर्च रिएक्टरों में इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं हथियार‑ग्रेड यूरेनियम को आम तौर पर करीब 90% तक संवर्धित किया जाता है।

ईरान के पास कितना यूरेनियम

  • अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, युद्ध की शुरुआत में ईरान के पास करीब 440 किलो यूरेनियम था, जिसे 60 फीसदी तक संवर्धित किया जा चुका था। इस सामग्री को हथियार‑ग्रेड यूरेनियम के लिए ज़रूरी 90 फीसदी स्तर तक अपेक्षाकृत तेजी से संवर्धित किया जा सकता है।

  • ईरान के पास करीब 1,000 किलो यूरेनियम 20 फीसदी तक संवर्धित रूप में भी है। लगभग 8,500 किलो यूरेनियम करीब 3.6 फीसदी तक संवर्धित है, जिसका आम तौर पर ऊर्जा उत्पादन या मेडिकल रिसर्च में इस्तेमाल होता है।

  • ईरान का परमाणु हथियार बनाने के लिए ज्यादा संवर्धित यूरेनियम इस्फहान में रखा गया है। यह संयंत्र ईरान के तीन भूमिगत परमाणु ठिकानों में से एक है।

ईरान कहता रहा है कि उसकी सभी परमाणु फैसिलिटी शांतिपूर्ण

  • अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के प्रमुख राफाएल ग्रॉसी ने पिछले साल अक्टूबर में कहा था कि यदि इस मात्रा को और संवर्धित किया जाए, तो यह 10 परमाणु बमों के लिए काफ़ी होगी।

  • हालांकि, ईरान का कहना है कि उसकी सभी परमाणु सुविधाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण हैं, और आईएईए का भी कहना है कि उसे किसी सक्रिय परमाणु हथियार कार्यक्रम के सबूत नहीं मिले हैं।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts