Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

हरियाणा :- चंडीगढ़ न्यूज : आईआईटी बाबा अभय सिंह ने शेयर की शादी की वीडियो, लिखा- अफवाहें सच, लेकिन कहानी इससे ज्यादा गहरी...

Abhyuday Bharat News / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 120

Share:

आईआईटी बाबा अभय सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार वो अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने बेंगलुरु की एक इंजीनियर के साथ शादी रचाई है।

चंडीगढ़: आईआईटी बाबा के नाम से फेसस हुए हरियाणा के अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर प्रतीका से शादी कर ली है। पिछले दिनों उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो अपनी पत्नी के साथ नजर आए थे। अब अभय सिंह ने अपनी शादी के कुछ वीडियो शेयर किए है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शादी के वीडियो शेयर किए है। बता दें कि आईआईटी बाबा अभय सिंह ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन प्रतीका के साथ सात फेरे लिए थे। वीडियो में वो प्रतीका के साथ फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक पंडित भी दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं अभय सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए क्या लिखा है।


शादी के पीछे छिपी कहानी

अपने शादी के वीडियो शेयर करते हुए आईआईटी बाबा अभय सिंह ने लिखा है कि अफवाहें सच हैं, लेकिन कहानी इससे कहीं ज्यादा गहरी है। हमारी शादी की वायरल तस्वीरों के पीछे एक साल की गहन साधना और 'कल्किव र्ल्ड' के निर्माण की कहानी छिपी है। हमने अपने मिलन के लिए महाशिवरात्रि का दिन चुना, ताकि हम अपने आध्यात्मिक उद्देश्य से जुड़े रहें। हमारा मिशन क्या है? सनातन के सच्चे सार- ज्ञान, भक्ति और अब क्रिया योग को हर साधक तक पहुंचाना। गपशप पर ध्यान न दें, बल्कि असली उद्देश्य पर फ़ोकस करें। आपको जो कुछ भी जानने की जरूरत है।

हम एक साल पहले मिले थे। हमने इस दौरान कल्की वर्ल्ड की स्थापना के लिए काम किया।

आईआईटी बाबा अभय सिंह

वीडियो में अभय सिंह ने क्या कहा

इस वीडियो में आईआईटी बाबा अभय सिंह अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे है। वीडियो की शुरुआत वो हर-हर महादेव बोलकर करते हैं। इसके बाद अभय सिंह कहते हैं कि हम दोनों पिछली महाशिवरात्रि को मिले थे। इसके बाद हम काफी समय तक ऋषिकेष में रहे और कल्की वर्ल्ड को शुरू किया। उसके बाद हम पार्वती गए। वहां हम डेढ़ महीने तक रहे। वहां हमने मेडिटेशन की चैट जीपीटी सीरीज शुरू की। फिर धीरे धीरे आगे बढ़ते गए। हम दो महीने के लिए यहां धर्मशाला में रुके। यहां पर हमने नटराज पार्वती साधना डिजाइन की। उसके बाद हमने एक किताब पर काम किया।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts