ब्रेकिंग
सूचना
🟥 पथरिया (जिला मुंगेली) से बड़ी खबर
पथरिया, मुंगेली।

ग्रामीणों का आरोप है कि जहां एक ओर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों का अभाव है, वहीं दूसरी ओर अवैध खनन गतिविधियां लगातार जारी हैं। विकास के नाम पर सिर्फ मिट्टी की खुदाई और बिक्री का ही कार्य देखने को मिल रहा है।
वहीं, मनरेगा कार्यों में भी अनियमितता की बात सामने आई है। जहां मजदूरों के माध्यम से तालाब गहरी करण का कार्य कराया जाना चाहिए, वहां जेसीबी मशीनों से तालाब खुदाई कराए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। यह नियमों के खिलाफ माना जाता है।
इन सभी गतिविधियों के चलते शासन को राजस्व की भारी क्षति पहुंच रही है। ग्रामीणों ने बताया की चोरी छुपे तालाब से मिट्टी मुरुम निकाल कर 200 रूपये ट्रेक्टर बेचा जा रहा जिससे अच्छा कमाई का अच्छा जरिया बना हुआ है

प्राथमिक शाला भवन क़े सामने गड्ढा है जो बरसात में पानी भर जाता है लेकिन इस स्थान पर मिट्टी - मुरुम का पटान नहीं किया गया लेकिन तालाब से मिट्टी मुरुम निकाल कर बेचा जा रहा है

लाखों रुपए का शासकीय भवन रखरखाव क़े आभाव में खंडहर में तब्दील हो गया किसी प्रकार का साफ सफाई या मरम्मत नहीं किया जा रहा है जबकि उस स्थान पर निजी लोगों के द्वारा गिट्टी रेती जैसे पदार्थ को डंप करने का स्थान बन गया है

⭕ शासकीय जमीन पर बलपूर्वक तरीके से मकान बनाया जा रहा है एवं खरीदी बिक्री भी किया जा रहा है
शासकीय जमीन पर बलपूर्वक तरीके से मकान बनाया जा रहा है एवं खरीदी बिक्री भी किया जा रहा है
प्राप्त सूत्रों से पता चला हैं की शासकीय भूमि पर अवैध तरीके से बलपूर्वक कब्जा कर अवैध तरीके से घर मकान, दुकान का निर्माण किया जा रहा हैं इस कार्य पर सत्ताधारी क़े समर्थक लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं
⭕ पद एवं राजनितिक भय दिखाकर शासकीय जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और अवैध निर्माण किया जा रहा हैं, और बकायदा ब्यवसायिक परिसर बना कर दुकान चलाया जा रहा हैं
⭕ ग्राम पंचायत में किसी भी प्रकार का बिकास कार्य नज़र नहीं आ रहा हैं, न नालियों की साफ सफाई, नाली का निर्माण का पैसा आहरण कर अधूरा छोड़ दिया गया
⭕ गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं इस ओर कोई ध्यान नहीं
⭕ सरगांव से बदरा तक चल रहा सड़क निर्माण गुणवत्ताहीन तरीके से सिर्फ गड्ढा पाट कर लेबल कर डामरीकरण किया जा रहा हैं
बता दे की सरगांव से बदरा पहुंच मार्ग महज 12किलोमीटर हैं जिसकी मरम्मत कर सड़क बनाया जा रहा हैं लेकिन सड़क निर्माण में गड़बड़िया देखी जा रही हैं मटेरियल डाल कर छोड़ दिया जा रहा हैं पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल की गुबार उड़ रही हैं जिस स्थान पर बरसात में पानी भर जाता हैं उस जगह पर तो मटेरियल नहीं क़े बतौर डाला जा रहा हैं और जस्ट उसके ऊपर डामरीकरण किया जा रहा हैं
निर्माण संबंधित सुचना पटल बोर्ड भी नहीं लगाया गया हैं

Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन