Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

देश विदेश न्यूज़ : इम्पोर्टेड लग्जरी कारें,फ्रेंच वाइन-बीयर,चॉकलेट,पास्ता,भारत यूरोपीय संघ में ऐतिहासिक फ्री ट्रेड डील के बाद ये चीजेंसस्ती

Abhyuday Bharat News / Tue, Jan 27, 2026 / Post views : 212

Share:

इम्पोर्टेड लग्जरी कारें, फ्रेंच वाइन-बीयर, चॉकलेट, पास्ता… भारत-यूरोपीय संघ में ऐतिहासिक फ्री ट्रेड डील के बाद ये चीजें होंगी सस्‍ती, देखें पूरी लिस्ट

India-EU Free Trade Deal Done: 18 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत और यूरोपीय संघ के बीच फ्री ट्रेड डील पर मोहर लग चुकी है। भारत-यूरोप के बीच फ्री ट्रेड डील पर मुहर लगने के बाद 97 प्रतिशत भारतीय उत्पादों पर टैरिफ समाप्त हो जाएंगे। इससे भारत को हर साल करीब 75 बिलियन डॉलर की सीमा शुल्क बचत होने का अनुमान है। वहीं यूरोपीय इम्पोर्टेड लग्जरी कारें जैसे कि BMW, मर्सिडीज जैसी यूरोपीय प्रीमियम कारों पर लगने वाले टैक्स को 110% से घटाकर 10% कर दिया जाएगा। जबकि वाइन की कीमतों में 20 से 30 प्रतिशत तक कमी होगी। जबकि पास्ता और चॉकलेट जैसे प्रोसेस्ड फूड्स पर अभी 50 प्रतिशत टैरिफ है, जो पूरी तरह खत्म हो जाएगा।

डील के तहत भारत ने यूरोप से आने वाले कई उत्पादों पर भारी टैक्स खत्म या बहुत कम करने पर सहमति जताई है। इसमें रसायन, विमान, अंतरिक्ष से जुड़े उपकरण और मेडिकल मशीनें शामिल हैं। मेडिकल और सर्जिकल उपकरणों के करीब 90% सामान अब टैक्स-फ्री होंगे।

समझौते के बाद यूरोप से आने वाले खाद्य उत्पादों पर लगने वाला भारी शुल्क घटा दिया गया है। जैतून का तेल, मार्जरीन और दूसरे वनस्पति तेलों पर अब शून्य टैक्स लगेगा। यूरोपीय देशों की शराब पर अभी 150% टैरिफ लगता है। इसे घटाकर 20–30% किया जाएगा। बीयर पर शुल्क 110% से घटाकर 50% होगा। स्पिरिट पर टैक्स 40% होगा।

कारों और मशीनों पर भी राहत

यूरोपीय कारों के लिए भारत ने हर साल 2.5 लाख गाड़ियों का कोटा तय किया है और धीरे-धीरे आयात शुल्क घटाकर 10% तक लाया जाएगा। मशीनरी पर लगने वाला 44% तक का टैक्स और रसायनों पर 22% टैक्स भी लगभग खत्म हो जाएगा। विमान और अंतरिक्ष से जुड़े लगभग सभी उत्पाद अब बिना टैरिफ के आएंगे, जिससे भारत के एविएशन सेक्टर को बड़ा फायदा होगा।

देखें पूरी लिस्टः-

EU उत्पादों पर टैरिफ में बड़ी कटौती

  • भारत-EU डील के तहत यूरोपीय संघ के केमिकल्स पर लगभग सभी उत्पादों के लिए टैरिफ खत्म किए जाएंगे।

  • ऑप्टिकल, मेडिकल और सर्जिकल उपकरणों पर EU के 90% उत्पादों के लिए टैरिफ समाप्त होंगे।

  • EU की बीयर पर टैरिफ घटाकर 50% किया जाएगा।

  • EU की स्पिरिट्स पर टैरिफ घटाकर 40% किया जाएगा।

  • EU की वाइन पर टैरिफ 20–30% तक कम किया जाएगा।

टैरिफ में बड़ी राहत

  • EU की 90–96% वस्तुओं पर टैक्स खत्म या कम

  • आयात लागत में भारी कमी

मशीनरी और इंडस्ट्रियल सामान

  • मशीनरी पर पहले 44% तक टैक्स

  • केमिकल्स पर 22% तक

  • दवाइयों/फार्मा पर 11% तक टैक्स

  • अब इन पर बड़ी राहत

शराब, बीयर और वाइन

  • EU वाइन पर टैक्स घटकर 20–30%

  • EU स्पिरिट्स पर टैक्स 40%

  • EU बीयर पर टैक्स 50%

खाने-पीने की चीज़ें

ऑलिव ऑयल

मार्जरीन

  • वेजिटेबल ऑयल

  • -इन पर टैरिफ पूरी तरह खत्म

गाड़ियां (Cars)

  • टैक्स धीरे-धीरे घटकर 10%

  • सालाना 2.5 लाख कारों की इंपोर्ट सीमा (Quota)

मेडिकल और सर्जिकल इक्विपमेंट

  • 90% मेडिकल प्रोडक्ट्स पर टैक्स खत्म

  • इलाज और जांच की मशीनें होंगी सस्ती

एयरक्राफ्ट और स्पेस सेक्टर

EU के लगभग सभी एयरक्राफ्ट और स्पेस प्रोडक्ट्स पर टैक्स खत्म

सर्विस सेक्टर

  • EU की फाइनेंशियल कंपनियों को भारत में आसान एंट्री

  • मैरीटाइम, बैंकिंग, शिपिंग सेवाएं होंगी आसान और सस्ती

कुल फायदा

  • EU का दावा: हर साल 4 अरब यूरो की ड्यूटी बचेगी

  • 2032 तक India–EU ट्रेड दोगुना होने की उम्मीद

अतिरिक्त फायदे

  • अगले 2 साल में EU देगा 50 करोड़ यूरो

  • भारत को ग्रीनहाउस गैस कम करने में मदद

  • ग्रीन टेक्नोलॉजी और क्लीन एनर्जी को बढ़ावा

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts