Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : 'भारत शोरगुल वाला लेकिन जीवंत लोकतंत्र', मीडिया की स्वतंत्रता पर उठे सवालों पर विदेश मंत्रालय की दो टूक...

Abhyuday Bharat News / Sun, May 17, 2026 / Post views : 94

Share:

नीदरलैंड्स के द हेग में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने अल्पसंख्यकों के अधिकार और प्रेस की आजादी पर उठे सवालों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने भारत को विविधता और लोकतंत्र की मिसाल बताते हुए कहा कि यहां सभी धर्म और भाषाएं फल-फूल रही हैं।

नई दिल्ली: भारतीय मीडिया की स्वतंत्रता में गिरावट और धार्मिक एवं अल्पसंख्यक अधिकारों के हनन के आरोपों को विदेश मंत्रालय ने रविवार को सिरे से खारिज कर दिया है, साथ ही उठाए गए इन सवालों पर दो टूक जवाब दिया है। नीदरलैंड्स के द हेग में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत के विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा कि कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता, धार्मिक सह-अस्तित्व और मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था में है।

विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत एक 'जीवंत लोकतंत्र' है, जो अपने सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रोब जेटेन की ओर से भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में कथित गिरावट को लेकर चिंता जताए जाने की खबरों के संबंध में पूछे सवाल के जवाब में ये टिप्पणियां कीं।

नीदरलैंड के पीएम को जवाब

जॉर्ज शनिवार शाम को एम्स्टर्डम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड की दो दिवसीय यात्रा के संबंध में मीडिया से बात कर रहे थे। जॉर्ज ने कहा, 'प्रश्न पूछने वाले की समझ की कमी के कारण हमें इस सवाल का सामना करना पड़ा। सिबी जॉर्ज ने कहा कि भारत 1.4 अरब आबादी वाला 5,000 साल पुरानी सभ्यता का देश है, जहां अलग-अलग धर्म, भाषाएं और संस्कृतियां शांति से साथ रहती हैं। उन्होंने भारत को वाइब्रेंट डेमोक्रेसी बताते हुए कहा कि देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की आजादी पूरी तरह सुरक्षित है।

  • उन्होंने कहा, भारत में 90 करोड़ स्मार्टफोन हैं और यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत हैं। हर व्यक्ति को अपनी बात कहने और प्रेस को स्वतंत्र रूप से काम करने का अधिकार है। हमारा लोकतंत्र शोरगुल वाला जरूर है, लेकिन हमें इस पर गर्व है।


  • अल्पसंख्यकों पर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए जॉर्ज ने कहा कि आजादी के समय भारत में अल्पसंख्यकों की आबादी 11 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 20 प्रतिशत से अधिक हो गई है। उन्होंने दावा किया कि दुनिया में ऐसा उदाहरण दुर्लभ है।


  • सिबी जॉर्ज ने कहा, 'भारत को देखिए, यह कितना खूबसूरत है। दुनिया में कोई दूसरा देश नहीं है, जहां इतने धर्मों का उदय हुआ हो- हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म। इन सभी का भारत में उदय हुआ और आज भी फल-फूल रहे हैं।' उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रमुख धर्मों को भारत में आश्रय मिला और यहां उनका प्रसार होता रहा।

  • विदेश मंत्रालय ने कहा, 'भारत शायद उन चंद देशों में से एक है, जहां यहूदी समुदाय को कभी किसी उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ा। यही भारत की खूबसूरती है।'


  • भारत की भाषाई विविधता का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 22 आधिकारिक भाषाएं हैं और भारतीय मुद्रा पर भी 22 भाषाएं लिखी जाती हैं।


सिबी जॉर्ज ने भारत की आर्थिक प्रगति को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ते हुए कहा कि भारत पिछले 25 वर्षों से करीब 8 प्रतिशत की दर से विकास कर रहा है और यह सब लोकतांत्रिक सिद्धांतों से समझौता किए बिना हासिल किया गया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts