Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

ABN NEWS :- देश दुनिया : अमेरिका के फिलाडेल्फिया में भारतीय युवक की हत्या, फर्जी पिज्जा ऑर्डर के बहाने सिर में मारी गोली

Abhyuday Bharat News / Sun, Jun 7, 2026 / Post views : 226

Share:

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में तेलंगाना के एक 28 साल के भारतीय व्यक्ति की पिज्जा डिलीवर करने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना एक फर्जी ऑर्डर के के जरिये की गई है। मृतक अमेरिका में पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम कर रहा था। पीड़ित की पहचान अंशुल कुंचा के तौर पर हुई है। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता था और अतिरिक्त कमाई के लिए वीकेंड पर पिज्जा डिलीवरी एग्जीक्यूटिव के तौर पर पार्ट-टाइम काम करता था।

रात में फर्जी ऑर्डर

शनिवार रात उसे एक सुनसान जगह पर डिलीवरी का ‘फर्जी’ ऑर्डर मिला। जब वह वहां पहुंचा तो एक अनजान व्यक्ति ने गोलीबारी की और अंशुल के सिर में कई गोलियां मारने के बाद वहां से भाग गया। जानकारी के अनुसार अंशुल आधी रात पिज्जा की डिलिवरी करने पहुंचा था, तभी उसे मौत के घाट उतार दिया गया। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, जिस घर पर पिज्जा डिलीवरी का ऑर्डर दिया गया था, वह मकान खाली पड़ा था। मृतक के परिवार का आरोप है कि अंशुल की प्लानिंग के तहत हत्या की गई है।

तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले के गुंडलपोचमपल्ली निवासी अंशुल करीब चार साल पहले नौकरी के सिलसिले में अमेरिका गए थे। परिवार के अनुसार, वह एक मल्टी नेशनल कंपनी में काम करते थे, लेकिन अतिरिक्त आय के लिए वीकएंड में पिज्जा डिलीवरी का काम भी करते थे।

विकएंड पर भी करते थे काम

अंशुल की बहन तन्वी ने बताया कि उनके भाई की अमेरिका जाने की विशेष इच्छा नहीं थी, लेकिन परिवार की उम्मीदों के कारण उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि अंशुल मेहनती और जिम्मेदार व्यक्ति थे, जो एक्सट्रा इनकम के लिए छुट्टी के दिनों में भी काम करते थे। अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शुक्रवार तड़के एक खाली आवासीय यूनिट के लिए पिज्जा ऑर्डर किया गया था।

जांचकर्ताओं को शक है कि यह ऑर्डर केवल अंशुल को वहां बुलाने के लिए दिया गया था। सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, फिलाडेल्फिया हाउसिंग अथॉरिटी के सीसीटीवी कैमरों में अंशुल को पिज्जा लेकर जाते हुए और उनके पीछे दो संदिग्धों को चलते हुए देखा गया। दोनों ने गहरे रंग के कपड़े पहन रखे थे और उनके पास बैकपैक थे।

गोली मारकर सड़क पर छोड़ दिया

तन्वी ने दावा किया कि कम से कम दो नकाबपोश हमलावरों ने अंशुल पर घात लगाकर हमला किया। उन्होंने बताया कि हमलावरों में से एक ने अंशुल के सिर में कई गोलियां मारीं। उनके अनुसार, यह कोई लूटपाट की घटना नहीं थी, बल्कि एक पूर्व नियोजित हत्या थी। उन्होंने कहा, “यह एक फर्जी ऑर्डर था। अंशुल को सुनसान इलाके में बुलाया गया और वहां उन पर हमला किया गया। हमलावरों ने उनसे पैसे या सामान नहीं छीना, बल्कि गोली मारकर सड़क पर छोड़ दिया। हमें नहीं पता कि उनकी हत्या का मकसद क्या था।”

परिवार ने बताया कि इससे पहले भी अंशुल लूटपाट का शिकार हो चुके थे, जिसमें उनका मोबाइल फोन, बटुआ और सोने की चेन छीन ली गई थी। यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे हुई। गोलीबारी के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंशुल को मृत पाया।

शव जल्द से जल्द भारत लाने की मांग

परिजनों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास से अंशुल का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाने में मदद की अपील की है। उनकी बहन ने कहा कि परिवार की सबसे बड़ी इच्छा यही है कि अंशुल का शव जल्द से जल्द भारत पहुंच सके।

इस बीच, न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि फिलाडेल्फिया में भारतीय नागरिक अंशुल कुंचा की असामयिक मृत्यु से वे बेहद दुखी हैं। दूतावास ने बताया कि वह परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts