ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sat, Jul 4, 2026 / Post views : 227
Indore. राज्य साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राष्ट्रीय घुड़सवार से ठगे गए 1 करोड़ 62 लाख रुपये की पूरी रकम सुरक्षित वापस करा दी है।
जानकारी के मुताबिक पीड़िता एशियन गेम्स 2026 की तैयारी कर रही है। जिसके लिए उन्होंने विदेश से एक घोड़ा खरीदने के लिए भुगतान किया था। इसी दौरान साइबर ठगों ने ईमेल स्पूफिंग के जरिए नकली विदेशी कंपनी बनकर पीड़ित खिलाड़ी को झांसा दिया और 1 करोड़ 62 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे।
शिकायत मिलते ही राज्य साइबर सेल ने तुरंत एक्शन लिया और ठगों के JP Morgan Bank खाते में पूरी राशि को होल्ड करवा दिया। इसके बाद सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं और ठगी गई 1.62 करोड़ की पूरी रकम शिकायतकर्ता के HDFC बैंक खाते में सुरक्षित रिफंड करा दी गई है।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन