ब्रेकिंग
सूचना
झारखंड राज्यसभा की दो सीटों को लेकर महागठबंधन के दो घटक दल झामुमो और कांग्रेस में तनातनी बढ़ गई थी। शुक्रवार को झामुमो विधायकों ने दोनों सीटों पर दावा ठोक दिया था। लेकिन अब JMM और कांग्रेस के बीच चल रहा गतिरोध खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुसार दोनों दलों के लिए एक-एक सीट पर चुनाव लड़ने की सहमति दे दी है। पूर्व विधायक बैद्यनाथ राम को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया है।
कहा जा रहा है कि पार्टी के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने इस मुद्दे को लेकर सीएम सोरेन से लंबी चर्चा की जिसके बाद वो मान गए. राज्यसभा की दो सीटों पर कांग्रेस और जेएमएम के एक-एक उम्मीदवार मैदान में होंगे।
झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों को लेकर महागठबंधन में चल रहा विवाद फिलहाल शांत होता दिख रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व विधायक बैद्यनाथ राम को उम्मीदवार घोषित किया है। बैद्यनाथ राम, जो लातेहार से पूर्व विधायक भी रहे है।
![]()
झामुमो के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बैद्यनाथ राम के नाम की घोषणा करते हुए कहा है कि पूर्व विधायक पार्टी के मजबूत और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी महत्वपूर्ण भूमिका आदिवासी तथा पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने में बहुत ही सराहनीय रहा है।
जानकारी के अनुसार दोनों पार्टियों के बीच तनाव खत्म होने और सीएम हेमंत सोरेन के मानने के बाद सीएम सोरेन ने आज रात (रविवार, 7 जून) गठबंधन के सभी विधायकों को डिनर पर बुलाया है।
इसके पूर्व JMM की ओर से दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया गया था। बीते शुक्रवार को JMM नेतृत्व की बैठक के बाद पार्टी के कई नेताओं ने कहा कि पार्टी दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है। कांग्रेस ने पहले ही प्रणव झा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया था, जिससे जेएमएम में नाराजगी थी। आरोप था कि कांग्रेस ने जेएमएम को विश्वास में लिए बिना नाम की घोषणा कर दी थी। पर अभी दोनों पार्टियों के बीच सबकुछ सामान्य दिख रहा है और दोनों सीटों पर आपस में बात भी बन गयी है।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन