ब्रेकिंग
सूचना
Admin / Sun, Aug 25, 2024 / Post views : 234
ABN EXPRESS NEWS 24x7
ये तो लगभग सभी को पता है कि करिश्मा कपूर का निक नेम लोलो है. करीना कपूर ने कई बार पब्लिकली भी करिश्मा को लोलो कहकर बुलाया है, लेकिन शायद ही किसी को पता हो कि यह नाम कैसे पड़ा. दरअसल, करिश्मा का निक नेम लोलो उनकी नानी के नाम से उनकी मां बबीता ने लिया था. करिश्मा की नानी का नाम गिना लोलोब्रिगाडा था.
राजा हिंदुस्तानी करिश्मा कपूर के करियर की सफलतम फिल्मों में से एक है. आमिर के साथ किसिंग सीन की वजह से भी फिल्म और करिश्मा को खूब चर्चा मिली. यह फिल्म लोलो के करियर में मील का पत्थर साबित हुआ था. हालांकि, यह फिल्म सबसे पहले ऐश्वर्या राय को ऑफर की गई थी.
जाने-माने निर्देशक डेविड धवन करिश्मा को लकी मानते थे. करिश्मा के साथ डायरेक्टर ने अपने करियर की कई हिट फिल्में दी हैं. करिश्मा ने डेविड धवन के निर्देशन में बनी राजा बाबू, जुड़वा, हीरो नं 1, बीवी नं 1 और हसीना मान जाएगी जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया था.
अभिषेक बच्चन के साथ करिश्मा कपूर की सगाई टूटने की बात तो लगभग सभी को पता है, लेकिन इससे पहले एक्ट्रेस का नाम अजय देवगन के साथ भी जुड़ा था. इंडस्ट्री में मजाक में कहा जाता था कि दोनों के बच्चे जेबरा जैसे होंगे क्योंकि करिश्मा गोरी थी और अजय श्याम रंग के थे.
कपूर खानदान का इंडस्ट्री में रसूख था और कहा जाता था कि कपूर खानदान की महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करती हैं. शशि कपूर की बेटी संजना कपूर ने इस परंपरा को तोड़ते हुए सबसे पहले फिल्मों में काम करना शुरू किया था, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी थी. इसके बाद करिश्मा ने फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई और उन्हें सफलता भी मिली. करिश्मा ने कपूर खानदान की बॉलीवुड में पहली सफल महिला के तौर पर पहचान बनाई.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन