ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Wed, Oct 8, 2025 / Post views : 261
नवरात्रि और शरद पूर्णिमा के बाद करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. पंचांग के मुताबिक, करवा चौथ का व्रत इस बार 10 अक्टूबर को रखा जाएगा. कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होगी और 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे इसका समापन होगा. इस व्रत को सुहागिन महिलाएं करती हैं और रात में चंद्र दर्शन करने के बाद व्रत का पारण करने का विधान है.
यह एक बहुत ही लजीज वेजिटेरियन रेसिपी है, इसे बनाना भी बहुत आसान है. बटर पनीर को आप सिम्पल मसालों के साथ बना सकते है. इसे आप लंच या डिनर में भी बनाकर रोटी, लच्छा परांठा या नान के साथ सर्व कर सकते हैं.

बिरयानी का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. यह एक बहुत ही सिम्पल रेसिपी है जिसमें आपको चावलों के साथ सब्जियों का मिश्रण मिलेगा. इसे बनाने के लिए कुछ साबुत मसालों का भी इस्तेमाल किया जाता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं. इसे आप रायते के साथ खा सकते हैं.

3. दही भल्ला
इसे उड़द दाल से तैयार किया जाता है, दही और खट्टी-मिट्ठी चटनी इसके स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं. इस पर चाट मसाला और जीरा पाउडर डालकर सर्व किया जाता है.

मीठे के बिना कोई भी त्योहार अधूरा है. खीर का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है. गुलकंद सेवई खीर को बनाना काफी आसान है. इसे आप किसी त्योहार पर तो बना ही सकते हैं साथ ही इसे डिजर्ट के रूप में भी सर्व कर सकते हैं.

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर (Karwa Chauth 2025 Kab Hai) को मनाया जाएगा. चतुर्थी तिथि की शुरुआत- 09 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन- 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर.
द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर चांद निकलने का समय 8 बजकर 12 मिनट बताया जा रहा है.
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन