Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

बिहार :- न्यूज : लालू यादव पोते इराज के जन्मदिन पर गाजियाबाद में दिखाएंगे 'यूनिटी ऑफ अपोजिशन', राहुल-अखिलेश भी आएंगे

Abhyuday Bharat News / Wed, May 27, 2026 / Post views : 56

Share:

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पोते और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव का पहले जन्मदिन के बहाने लालू यादव गाजियाबाद में विपक्षी एकता दिखलाएंगे। इसके लिए बड़ी तैयारी की गई है।

पटना: राजद सुप्रीमो लालू यादव के पोते और तेजस्वी यादव के बेटे इराज लालू यादव का आज पहला जन्मदिन मनाया जा रहा है। इसके लिए जंगल सफारी की थीम पर कार्ड छपवाए गए हैं। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में लालू प्रसाद यादव इसी बहाने विपक्ष की एकता और ताकत का भी प्रदर्शन करेंगे। हालांकि माहौल में इराज लालू यादव का जन्मदिन ही छाया रहेगा।


लालू के पोते का पहला जन्मदिन, राहुल-अखिलेश को भी न्यौता

चर्चा है कि इराज लालू यादव के पहले जन्मदिन के लिए लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने कई बड़े नेताओं को न्यौता दिया है। इनमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल का नाम भी शामिल है। RJD प्रवक्ता शक्ति यादव उर्फ अत्रिमुनि ने बताया कि इराज का बर्थडे उनकी फुआ (बुआ) रागिनी यादव मना रही हैं। रागिनी यादव की शादी समाजवादी पार्टी नेता जितेंद्र यादव की बहू और उनके बेट राहुल यादव की पत्नी हैं।

लालू के समधी के घर मनाया जा रहा जन्मदिन

इराज लालू यादव का जन्मदिन रागिनी यादव के ससुराल गाजियाबाद के रागिनी विला में मनाया जा रहा है। इस जन्मदिन की पार्टी के लिए लालू प्रसाद यादव का पूरा परिवार रविवार को ही दिल्ली होते हुए गाजियाबाद पहुंच गया था। अपने पोते की इस जन्मदिन पार्टी को भव्य बनाने के लिए लालू प्रसाद यादव ने कई विधायकों और सांसदों को भी न्यौता दिया है।


ममत बनर्जी भी आ सकती हैं

कहा तो ये भी जा रहा है कि इस जन्मदिन की पार्टी में पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी भी आ सकती हैं। बिहार में राजद की चुनाव में हार के बाद ये लालू प्रसाद यादव का सबसे बड़ा समारोह है। इस समारोह के बहाने इशारों में ही विपक्षी एकता का संदेश भी दिया जा सकता है। बड़े नेताओं को एक मंच पर लालू यादव लाकर ये दिखला सकते हैं कि बिहार में आज भी उनका प्रभाव बरकरार है।

तेज प्रताप यादव और रोहिणी आचार्य पर टिकी नजर

वहीं सबकी नजरें इस बात पर भी टिकी हैं कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल अध्यक्षतेज प्रताप यादवइस पार्टी में आते हैं या नहीं। वहीं लालू प्रसाद यादव को किडनी देने वाली उनकी सिंगापुर वाली बेटी रोहिणी आचार्य को लेकर भी चर्चा हो रही है। इस भव्य आयोजन में अभी तक उनके आने की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं हुई है। आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव पार्टी से निकाले जाने के बाद घर के लोगों से लग रह रहे हैं। वहीं चुनाव में हार के बाद रोहिणी ने खुद पर चप्पल फेंके जाने और बेईज्जती का आरोप लगा मायका छोड़ दिया था।

  • क्या तेज प्रताप यादव भतीजे के जन्मदिन में आएंगे?

  • क्या रोहिणी यादव इराज के बर्थडे में आएंगी?

  • दोनों ने परिवार से तोड़ लिया है नाता

  • तेज प्रताप यादव तो अलग पार्टी तक बना चुके

कैसी होगी जन्मदिन की पार्टी, जानिए

चर्चा है किइराज लालू यादवके पहले जन्मदिन के लिए ग्रैंड तैयारी की गई है। इसके लिए रागिनी विला को जंगल सफारी की तर्ज पर सजाया गया है। ये जन्मदिन के कार्ड से भी झलक रहा है। वहीं बच्चों के लिए खेलने और पार्टी इंजॉय करने के लिए अलग से जगह बनाई गई है। खाने के लिए बिहार से लेकर नॉर्थ इंडियन डिशेज की भरमार रखी गई है। खास मेहमानों के खाने के लिए अलग जगह और एक जगह बैठने के लिए खास तैयारी की गई है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चुंकि जन्मदिन लालू प्रसाद यादव के पोते का है, इसलिए यूपी के गाजियाबाद प्रशासन ने भी कड़ी तैयारी की है। समारोह में मेहमानों के आने पर उनके लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। एंट्री भी जांच के बाद ही कराई जाएगी। वहीं आसपास के इलाकों में ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया गया है। इस जन्मदिन में सुरक्षा को लेकर निजी सुरक्षाकर्मियों को भी काम पर लगाया गया है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts