ब्रेकिंग
सूचना
दरअसल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर हुई थी। इस सीट पर हुए कड़े मुकाबले में पश्चिम बंगाल के वर्ताम मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने जीत हासिल की थी। सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 से अधिक वोटों से शिकस्त दी थी। सुवेंदु अधिकारी को 73917 वोट मिले थे। वहीं टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को 58812 वोट मिले थे। तीसरे स्थान पर रहे सीपीएम के श्रीजीब विश्वास को 3556 वोट मिले थे।
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 4 मई को आया था। भवानीपुर विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर थी। ममता बनर्जी मतगणना के दिन 16-17 राउंड तक आगे ही थीं। हालांकि उसके बाद दोनों उम्मीदवारों के बीच गैप धीरे धीरे कम होता गया। आखिरी चरणों में सुवेंदु ने 15,104 वोट से जीत हासिल की थी।
2021 के नतीजे को भी किया था चैलेंज
ममता बनर्जी ने अपनी हार को लेकर कोई पहली बार चैलेंज नहीं किया है। 2021 के विधानसभा चुनाव में भी नंदीग्राम विधानसभा सीट पर ममता बनर्जी को बीजेपी नेता और वर्तमान सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ही शिकस्त दी थी। उस समय भी ममता बनर्जी ने अपनी हार को चुनौती दी थी। यह मामला अभी भी अदालत में लंबित है। अब तृणमूल चीफ ने भवानीपुर में भी अपनी हार को चुनौती दी है।
विधानसभा में बीजेपी से मिली शिकस्त के बाद ममता की पार्टी में भागमभाग
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के हाथों मिली करारी शिकस्त के बाद से ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी इस वक्त सबसे खराब दौर से गुजर रही है। तृणमूल कांग्रेस यानी टीएमसी (TMC) में बवाल मचा हुआ है। दीदी की पार्टी टीएमसी ताश की पत्ते की तरह बिखरती जा रही है। 60 विधायकों ने अलग गुट बनाकर ममता बनर्जी को अलग-थलग कर दिया। जबकि 20 लोकसभा सांसदों ने भी अलग होकर गुट बना लिया। इसके बाद ममता बनर्जी के 20 सांसदों ने ने हाल ही में नेशनल सिटिजन्स पार्टी में विलय की घोषणा कर दी। सभी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से रविवार को मुलाकात करते हुए ज्ञापन भी सौंपा है। बागी सांसदों के अलग बैठने और उन्हें मान्यता देने को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को फैसला लेना है। जबकि टीएमसी के 4 राज्यसभा सांसदों ने भी टीएमसी से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी इस वक्त अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन