ब्रेकिंग
सूचना
टीएमसी के राज्यसभा सांसद ने दावा किया कि ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास के बाहर सुरक्षा में तैनात पुराने पीएसओ को बदल दिया गया है। उन्होंने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है।
ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर छिड़े नए विवाद पर डेरेक ओ ब्रायन, महुआ मोइत्रा से लेकर राज्यसभा सांसद सागरिका घोष और टीएमसी के पूर्व राज्यसभा सांसद साकेत गोखले समेत कई टीएमसी नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा है। महुआ मोइत्रा ने एक्स पर लिखा- यह कैसे हो सकता है? जो तीन बार मुख्यमंत्री और सात बार सांसद रह चुकी हैं। उनको निर्मम और प्रतिशोधी भाजपा सरकार द्वारा अपमानित किया जा रहा है और खतरे में डाला जा रहा है। वहीं मोहन भगवत हमारे खर्चे पर सैकड़ों कमांडो, कारों के साथ XYZ +++ सिक्योरिटीक के साथ सुरक्षा का आनंद ले रहे हैं।
जबकि टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष (Sagarika Ghose) ने एक्स लिखा- यह बहुत चिंता की बात है। दीदी के लंबे समय से काम कर रहे सिक्योरिटी वालों को अचानक क्यों हटा लिया गया और देर रात उन्हें बिना किसी सिक्योरिटी के क्यों छोड़ दिया गया? एक पूर्व CM की सिक्योरिटी पॉलिटिक्स के बारे में नहीं है, यह बंगाल सरकार की इंस्टीट्यूशनल ज़िम्मेदारी है। बंगाल में बदले की अविश्वसनीय पॉलिटिक्स चल रही है।
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने सोशल मीडिया पर लिखा- ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनात 3 पीएसओ (निजी सुरक्षा अधिकारी) को बदल दिया गया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ‘रात करीब 9.30 पर यह कार्रवाई हु। उस समय ममता बनर्जी घर पर ही मौजूद थीं, लेकिन उनके आवास के इंट्री गेट पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।
पुलिस ने सुरक्षाकर्मी को हटाने से इनकार किया
सूत्रों के अनुसार तृणमूल प्रमुख ने गुस्से में आकर नए नियुक्त पुलिसकर्मियों को अपने आवास से चले जाने का आदेश दिया है। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने बताया कि ममता बनर्जी की सुरक्षा में तैनात किसी भी व्यक्ति को पुलिस विभाग द्वारा नहीं हटाया गया है।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन