Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

दिल्ली न्यूज : अरविंद केजरीवाल के साथ मीटिंग,टिकट देने का वादा,पार्टी टूटने से पहले AAP में क्या हुआ

Abhyuday Bharat News / Sat, Apr 25, 2026 / Post views : 122

Share:

राघव चड्डा की अगुवाई में 'आप' के सात सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से पहले आम आदमी पार्टी में वादों और आश्वासनों की कोशिशें शुरू हो चुकी थीं। मीटिंग भी बुला ली गई थी। लेकिन, उससे पहले ही सबकुछ अरविंद केजरीवाल के हाथ से निकल गया।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी में सबसे बड़ी टूट से लगता है कि शीर्ष नेतृत्व अंदर के असंतोष से पूरी तरह से वाकिफ था। इसलिए बैठकों और आश्वावसनों की कोशिशें चल रही थीं। लेकिन, लगता है कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल यह अंदाजा नहीं लगा पाए कि उनकी पार्टी के ज्यादातर राज्यसभा सांसद बीजेपी के साथ डील पक्की कर चुके हैं। अब यह बातें छन-छन कर सामने आ रही हैं कि आम आदमी पार्टी के सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से पहले पार्टी के अंदर क्या-क्या हुआ?

आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल ने पार्टी छोड़ने वाले कम से कम 5 सांसदों को यह आश्वासन दिया था कि अगले टर्म में उन्हें जरूर टिकट दिया जाएगा, अगर पार्टी के भीतर असंतोष को देखते हुए वे फिलहाल राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दें। एनडीटीवी ने इस मामले की पूरी जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से यह रिपोर्ट दी है।

अरविंद केजरीवाल की मीटिंग से पहले हो गई टूट

रिपोर्ट के अनुसार इन्हीं सब बातों पर चर्चा के लिए अरविंद केजरीवाल ने उन नेताओं को शुक्रवार शाम को अपने आवास पर बुलाया भी था, लेकिन मीटिंग हो पाती उससे पहले ही'आप' के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों की ओर से राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने और बीजेपी में विलय की घोषणाकर दी गई।

किन सांसदों से किया जा रहा था दोबारा टिकट का वादा

माना जा रहा है कि जिन 5 सांसदों को अरविंद केजरीवाल अभी इस्तीफा देने पर भविष्य में टिकट देने का वादा कर रहे थे, उनमें संदीप पाठक,हरभजन सिंह, अशोक मित्तल, राजिंदर गुप्ता और विक्रम साहनी शामिल हो सकते हैं। क्योंकि, स्वाति मालीवाल के साथ पहले से ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का भयंकर विवाद था और हाल ही में राघव चड्डा से के साथ भी यह समीकरण बहुत ज्यादा बिगड़ चुका था।

ग्रुप में 'आप' छोड़ने की पहले नहीं थी तैयारी!

  • रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनसे कहा था कि वह अगर अभी इस्तीफा देते हैं तो अगले कार्यकाल में उन्हें टिकट जरूर दिया जाएगा।

  • लेकिन, शायद केजरीवाल को यह भनक नहीं लगी कि उनके सांसद पहले से ही आप छोड़कर बीजेपी में शामिल होने का मन बना चुके हैं।

  • सूत्र के अनुसार केजरीवाल की ओर से मुलाकात के लिए बुलाए जाने से पहले सांसद पार्टी छोड़ने के लिए एक ग्रुप की तरह नहीं जुड़े थे, लेकिन उन सबने अपने-अपने स्तर पर आम आदमी पार्टी से विदाई लेने की ठान ली थी।


आम आदमी पार्टी के साथ आगे क्या होगा

आम आदमी पार्टी के साथ राजनीतिक संकट की शुरुआत पिछले साल (फरवरी, 2025) की शुरुआत में तब शुरू हुई, जब दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने उसे सत्ता से बेदखल कर दिया।सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद दिल्ली के 16 विधायकों के भी आप छोड़ने की अटकलें शुरूहो चुकी हैं। ऐसे में अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है, क्योंकि वहां अगर सत्ता में वापसी नहीं हुई तो इसके राष्ट्रीय पार्टी के दर्जे पर भी ग्रहण लग सकता है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts