Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ : मानसून आया लेकिन बारिश गायब!

Abhyuday Bharat News / Sun, Jun 28, 2026 / Post views : 141

Share:

छत्तीसगढ़ में मानसून के बावजूद जून में बारिश की कमी बनी हुई है। अब तक सामान्य से 69% कम बारिश दर्ज हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगले दिनों में बारिश बढ़ने की संभावना है।

What exactly is a monsoon? - ABC News

Chhattisgarh Monsoon Update

छत्तीसगढ़ में इस बार जून का महीना अब तक बेहद सूखा रहा है। मानसून पहुंचने के बाद भी प्रदेश में बारिश सामान्य से काफी पीछे है। जून में अब तक करीब 51 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस समय तक औसतन 161 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानी सामान्य से करीब 69 फीसदी कम बारिश हुई है। कम बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन अभी तक तेज बारिश का इंतजार बना हुआ है।

रायपुर में भी सामान्य से 74% कम बारिश

राजधानी रायपुर में भी बारिश की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जिले में अब तक सिर्फ 35.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि इस समय तक करीब 136 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों की तुलना में जून 2026 में रायपुर में सबसे कम बारिश दर्ज की गई है।

वर्ष वर्षा मिमी में

  • 2016 165.2

  • 2017 167.2

  • 2018 167.4

  • 2019 101.6

  • 2020 270.9

  • 2021 258.8

  • 2022 46.0

  • 2023 183.8

  • 2024 141.0

  • 2025 126.1

  • 2026 35.8

  • 22 जून को दस्तक दी थी, जबकि रायपुर में 23 जून को मानसून पहुंचा। इसके बावजूद बारिश लगातार नहीं हो रही है। कई जगह बादल छा रहे हैं, लेकिन पर्याप्त बारिश नहीं हो रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में भी तक मजबूत कम दबाव का क्षेत्र नहीं बना है। इसी वजह से प्रदेश में भारी बारिश वाला सिस्टम सक्रिय नहीं हो पाया है। अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

किसानों को झमाझम बारिश का इंतजार

छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है और बड़ी संख्या में किसान धान की खेती के लिए मानसूनी बारिश पर निर्भर रहते हैं। कम बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में अच्छी नमी के लिए अब किसानों को तेज बारिश का इंतजार है।

पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। मुंगेली में करीब 5 सेमी और दरभा में 4 सेमी बारिश हुई। इसके अलावा गुंडरदेही, अर्जुंदा और कोंटा में करीब 3-3 सेमी पानी गिरा। रायगढ़, अकलतरा, प्रेमनगर, दुर्ग, भिलाई समेत कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

Chhattisgarh Weather Today: आज छत्तीसगढ़ का मौसम कैसा रहेगा

छत्तीसगढ़ में आज मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। दिनभर तेज गर्मी का असर देखने को मिल सकता है, वहीं शाम या रात के समय मौसम में बदलाव के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार प्रदेश में अधिकतम तापमान करीब 36 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और बढ़ी हुई नमी के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, शाम के बाद बादल छाने से मौसम में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts