Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

CHHATISAGARH : : अखिल भारतीय पंचायत परिषद द्वारा देश क़े विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम आयोजित

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 8, 2026 / Post views : 247

Share:

अखिल भारतीय पंचायत परिषद द्वारा 12 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक देश के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों के अंतर्गत आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह अभियान राजधानी दिल्ली से प्रारंभ होकर देशभर में संचालित होते हुए 24 अप्रैल 2026 को कबीरधाम, छत्तीसगढ़ में भव्य समापन के साथ संपन्न होगा।

बैठक में पंचायत स्थापना दिवस (24-04-2026) के सफल आयोजन हेतु विस्तृत रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों पर गहन चर्चा की गई। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों, ब्लॉकों एवं प्रखंडों से जिला संयोजक, ब्लॉक संयोजक, प्रखंड संयोजक एवं राज्य पंचायत परिषद के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस अवसर पर जानकारी दी गई कि आगामी कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने की संभावना है।

साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री, विभिन्न विधायक एवं सांसदों की गरिमामयी उपस्थिति भी संभावित है।इसके अतिरिक्त परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बरुण कुमार सिन्हा, जद्दोन, राष्ट्रीय महामंत्री वैभव डांगंगे, महामंत्री डॉ. रूद्र भानु (वित्त), श्रीमती प्रियंबदा सिंह सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं देश के विभिन्न राज्यों से अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण की उपस्थिति संभावित है, जिससे कार्यक्रम का महत्व और अधिक बढ़ गया है।बैठक का आयोजन रायपुर स्थित विमला देवी चंद फाउंडेशन भवन में किया गया। इसमें प्रदेश संरक्षक डॉ. ममता साहू, प्रदेश सलाहकार डॉ. उदयभान सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव श्रीमती भगवती मिरज, प्रदेश संगठन मंत्री अनिता उके, प्रदेश सहसंयोजक दिनेश कुमार कौशिक, प्रदेश मंत्री अभिषेक खांडेकर, नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यवाहक सहसंयोजक बी.वी. राजकुमार एवं प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सहसंयोजक शिवानी सिंह राजपूत सहित अनेक गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

धमतरी जिला संयोजक टामेश्वरी साहू (रानी), संगठन मंत्री एस. कुमार साहू एवं उपाध्यक्ष देवकी कंवर सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज की।बैठक में बस्तर, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर एवं सरगुजा संभागों से आए लगभग 150–200 पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने 24 अप्रैल को कबीरधाम में आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने हेतु अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। विभिन्न जिलों एवं संभागों के पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा ग्राम पंचायत सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत प्रतिनिधियों को भी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, जनसंपर्क अभियान एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सशक्त करते हुए अधिक से अधिक ग्राम सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया गया कि वे यथाशीघ्र आयोजन समिति का गठन कर उसकी सूचना साझा करें तथा कार्यों का स्पष्ट विभाजन सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही, कार्यक्रम की सफलता हेतु अनुशासन एवं समन्वय के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया गया।कार्यक्रम से संबंधित आवश्यक सूचनाएं एवं अनुमति हेतु आवेदन समय रहते संबंधित विभागों—पुलिस, फायर विभाग, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, ट्रैफिक पुलिस एवं अन्य संस्थाओं—को प्रेषित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा उत्पन्न न हो।सभी जिलों के संयोजकों से यह भी अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने जिले का अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सक्रिय टीम तैयार करें तथा राज्य संयोजक एवं शीर्ष पदाधिकारियों को उसमें सम्मिलित कर समन्वय को सुदृढ़ बनाएं।बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों द्वारा कम समय में प्रथम बैठक के सफल आयोजन हेतु एक-दूसरे के प्रयासों की सराहना की गई और आगामी कार्यक्रमों को और अधिक भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक का संचालन छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी घनश्याम प्रसाद यादव के नेतृत्व में किया गया तथा समापन छत्तीसगढ़ महतारी के राज्य गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।हमें पूर्ण विश्वास है कि 24 अप्रैल 2026 को कबीरधाम में आयोजित पंचायत स्थापना दिवस कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगा तथा पंचायतों के समग्र विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।अतः अखिल भारतीय पंचायत परिषद के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं देशभर के प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

विशेष संवाददाता: अनिल बघेल की रिपोर्ट

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts