Wed, 10 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का गरिमामयी आयोजन पामगढ़ में सम्पन्न

मूल निवासी संघ छग भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर उलगुलान का आगाज किया

बिजली की मांग को लेकर 48 गांवों के 500 ग्रामीणों ने खून से लिखा PM मोदी को पत्र, कहा...

TMC का कांग्रेस में विलय? सोनिया गांधी का ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का ऑफर, अभिषेक बनर्जी को पार्टी महासचिव

जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया आई, बोले- ‘सबसे बड़ी कसौटी…

ईरान का ‘मिशन बदलापुर’: अमेरिका के हमले के बाद पूरे खाड़ी में मचाया कोहराम, कतर से लेकर जॉर्डन तक अमेरिकी बेस पर किया हम

Alpha का धमाकेदार टीजर रिलीज, सबसे अलग किरदार में दिखेगी Alia Bhatt …

बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा: जर्जर मकान का छज्जा गिरा, सात श्रद्धालु घायल

एल्विश यादव ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जवाब में बनाई ‘खरगोश जनता पार्टी’, बोले- बहस नहीं, पेस्ट कंट्रोल जरूरी

मार्क जकरबर्ग का बड़ा धमाकाः Meta भारत में खेलेगा पहला AI Data Center, रिलायंस इंडस्ट्रीज से मिलाया हाथ

सूचना

बिलासपुर : मूल निवासी संघ छग भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर उलगुलान का आगाज किया

Abhyuday Bharat News / Wed, Jun 10, 2026 / Post views : 11

Share:

भगवान बिरसा मुंडा चौक उसलापुर में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किए

आदिवासी भवन उसलापुर में जनजागरण विचार गोष्ठी में जल जंगल जमीन बचाने हेतु सरकार एवं पूंजीपतियों के खिलाफ उलगुलान का संकल्प पारित किया गया।*

सामाजिक कार्यकर्ता डा रघु साहू को मूल निवासी संघ जिला बिलासपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

बिलासपुर,

मूल निवासी संघ छग (भा)जिला इकाई बिलासपुर द्वारा 9 जून को भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर बिरसा मुंडा चौक पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर आदिवासी भवन उसलापुर में जनजागरण विचार गोष्ठी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सीबीआई जज प्रभाकर ग्वाल, अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मूल निवासी संघ अमर जीत पटेल एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष मूल निवासी संघ श्याम मूरत कौशिक, जॉर्ज थॉमस, दशरथ प्रसाद अहिरवार प्रदेश अध्यक्ष बौद्ध महासभा, सज्जी जॉन प्रदेश महासचिव मूल निवासी संघ, जगदीश ध्रुव अध्यक्ष आदिवासी समाज, उत्तम नेताम सामाजिक कार्यकर्ता, डा संतोष साहू सामाजिक कार्यकर्ता, सुभाष परते प्रदेश अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग, धर्मेंद्र पोर्ते सामाजिक कार्यकर्ता,एल के नामदेव सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा जी के शहादत को याद करते हुए उनके अधूरे संघर्ष को आगे बढ़ाने उलगुलान का आगाज का निर्णय लिया गया। आज सरकार पूंजीपतियों के साथ मिलकर देश के आदिवासियों के जल जंगल जमीन में कब्जा कर लोगो को बेदखल कर रही है। लाखों सरकारी स्कूलों को बंद कर प्रायवेट स्कूल कॉलेज यूनिवर्सिटी एवं हॉस्पिटलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकारी उपक्रमों को प्रायवेट हाथों में बेचा जा रहा है। शिक्षा रोजगार और सुरक्षा की गारंटी खत्म की जा रही है। महंगाई गरीबी भुखमरी और महिलाओं बच्चियों के साथ बलात्कार छेड़छाड़ आदि बढ़ते क्रम में है। लोगो को धर्म के नाम पर आपस में लड़ाया जा रहा है। गरीबी अमीरी की खाई बढ़ते जा रही है। इन सभी बिंदुओं पर आज सभी 85 मूल निवासियों को एक होकर भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से सीख लेकर लड़ना होगा। भगवान बिरसा मुंडा जी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।और बिना लड़े कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है। अतः हम सभी को बिरसा मुंडा जी और संविधान के विचारों को युवा वर्ग को जोड़कर गांव गांव में प्रचारित प्रसारित करना ही पड़ेगा।

इस अवसर पर मूल निवासी संघ जिला बिलासपुर को मजबूत बनाने हेतु सामाजिक कार्यकर्ता डा रघु साहू को बिलासपुर जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया तथा उन्हें संगठन को विस्तारित करने को कहा गया।

आज के कार्यक्रम में बी के पासवान अंबिका कौशिक, दुर्ग जिलाध्यक्ष जय साहू, कवर्धा जिलाध्यक्ष जे अजीत कुमार, डा रघु साहू, आर के बांधले, राजेंद्र कौशिक, उत्तरा सक्सेना, अजय राय, टिकेश कुमार, जंतु मरकाम, गनपत लाल, राजेंद्र डहरिया मुंगेली जिला अध्यक्ष, राजेश टंडन पार्षद प्रतिनिधि सहित मूल निवासी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

श्याम मूरत कौशिक

(प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी बिलासपुर/रायगढ़ जिला)मूल निवासी संघ छग ( भा)

समचार संकलन : अनिल बघेल ABN

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts