Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

उत्तर प्रदेश :- सुल्तानपुर न्यूज : बारात में डीजे का शोर पड़ा भारी, पोल्ट्री फार्म में 140 मुर्गियों की हार्ट अटैक से मौत, केस दर्ज...

Abhyuday Bharat News / Thu, Apr 30, 2026 / Post views : 301

Share:

सुल्तानपुर के दरियापुर गांव में बारात के दौरान तेज डीजे आवाज से पोल्ट्री फार्म में दहशत फैल गई, जिससे 140 मुर्गियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Sultanpur DJ noise chicken death

सुल्तानपुर: शादी-ब्याह के दौरान डीजे की तेज आवाज का असर सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से सामने आया है, जहां बारात में बज रहे तेज डीजे की वजह से पास स्थित एक पोल्ट्री फार्म में भारी दहशत फैल गई और 140 मुर्गियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस ने डीजे संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बारात के दौरान हुआ पूरा मामला

यह घटना सुल्तानपुर के दरियापुर गांव की है, जहां 25 अप्रैल को कुड़वार क्षेत्र के पूरे राम भद्र पुरवा से एक बारात पहुंची थी। आरोप है कि बारात में मौजूद डीजे संचालक कवि यादव ने अत्यधिक तेज आवाज में संगीत बजाया, जिससे आसपास का माहौल अचानक शोर और कंपन से भर गया।

140 मुर्गियों की मौत

बारात का डीजे जब पोल्ट्री फार्म के पास से गुजरा, तो तेज आवाज और कंपन से वहां मौजूद मुर्गियां बुरी तरह डर गईं। पोल्ट्री फार्म के मालिक साबिर अली के अनुसार, अचानक हुई इस दहशत के कारण मुर्गियां घबरा गईं और देखते ही देखते 140 मुर्गियों की मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हार्ट अटैक की पुष्टि

मामले की जांच के बाद मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (CVO) प्रमोद शर्मा ने पुष्टि की कि मुर्गियों की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। रिपोर्ट में माना गया कि तेज आवाज और तनावपूर्ण माहौल इसकी बड़ी वजह हो सकते हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने डीजे संचालक कवि यादव, निवासी कुड़वार, के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या वास्तव में तेज ध्वनि स्तर ही मौत का मुख्य कारण था या अन्य कोई वजह भी शामिल है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts