Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

एजुकेशन न्यूज़ : NTA की फिर फजीहतः CUET UG Exam में तकनीकी गड़बड़ी से परीक्षा में देरी, मांगनी पड़ी माफी....

Abhyuday Bharat News / Sat, May 30, 2026 / Post views : 85

Share:

NTA की फिर फजीहतः CUET UG Exam में तकनीकी गड़बड़ी से परीक्षा में देरी, मांगनी पड़ी माफी, राहुल बोले- विश्वगुरु एक परीक्षा नहीं करवा सकते

CUET UG 2026 Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) को विवादों के साथ चोली-दामन वाला हो गया है। नेट-यूजी परीक्षा-2026 का पेपर लीक होने को लेकर विवाद मचा हुआ है। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है। इसी बीच आज होने वाली सीयूईटी यूजी परीक्षा में भी तकनीकी गड़बड़ी आई है। सीयूईटी यूजी परीक्षा-2026 कुछ परीक्षा केंद्रों पर समय पर शुरू नहीं हो सकी जिसके पीछे तकनीकी खराबी बताई जा रही है। इस फजीहत पर एनटीए को मांगनी पड़ी है।

NTA ने परीक्षा का तुरंत अपडेट जारी करते हुए नया शेड्यूल जारी किया है। दोपहर 3 बजे से शुरू होने वाली परीक्षा को अब शाम 4 बजे से शुरू की जाएगी। यानी परीक्षा 1 घंटे देर से शुरू होगी।

National Testing Agency ने बयान जारी करते हुए कहा कि-मेसर्स TCS ने बताया है कि उनकी तरफ से एक टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से 30.05.2026 को कुछ सेंटर्स पर CUET (UG) 2026 शुरू होने में देरी हुई। अब यह दिक्कत ठीक हो गई है, और एग्जाम पूरे समय के साथ हो रहा है ताकि किसी भी कैंडिडेट को नुकसान न हो। दोपहर के सेशन का समय (बदला हुआ): • रिपोर्टिंग/एंट्री: 2:30 PM से • एग्जाम शुरू: 4:00 PM (3:00 PM के बजाय) सुबह के सेशन के कैंडिडेट्स को पेपर का पूरा समय दिया जा रहा है और वे इसे पूरा करने के बाद ही बाहर निकल सकते हैं। NTA स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को हुई परेशानी के लिए सच में खेद जताता है।

राहुल बोले- विश्वगुरु एक परीक्षा नहीं करवा सकते

National Testing Agency ने बयान के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- NEET। CBSE। SSC। और आज CUET। चार परीक्षाएँ। एक करोड़ बच्चे। एक भी ईमानदारी से नहीं हो पाई। दावे “विश्वगुरु” के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते – मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है। जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं – वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी।

पहली शिफ्ट की परीक्षा में हुई 2 घंटे की देरी

बता दें कि सीयूईटी यूजी की पहली शिफ्ट में विभिन्न राज्यों के कुछ परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण कथित तौर पर दो घंटे से अधिक की देरी हुई है। परीक्षा मूल रूप से सुबह 9 बजे निर्धारित थी, लेकिन वो बाद में शुरू हुई। इस बीच परीक्षा केंद्रों के बाहर इंतजार कर रहे छात्रों के माता-पिता और अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें भी शेयर की।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts