Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : पीएम मोदी ने NEET Paper Leak कराने की भी निगरानी की…’, राहुल गांधी के तंज पर भड़की बीजेपी

Abhyuday Bharat News / Sat, May 30, 2026 / Post views : 85

Share:

Rahul Gandhi Slams PM Modi On NEET Paper Leak: NEET-UG पेपर लीक और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए (NTA) की कार्यशैली को लेकर देश में बवाल जारी है। मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हो रही है। 29 मई (शुक्रवार) को सुनवाई के दौरान सरकार ने अपना पक्ष रखा। सरकार ने कहा कि नेट पेपर लीक पर खुद पीएम नरेंद्र मोदी नजर रखे हुए हैं। इसे लेकर राहुल गांधी के प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी ने NEET Paper Leak कराने की भी निगरानी कर रहे हैं।

राहुल गांधी के इस तंज पर बीजेपी भड़क गई है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना तथा सनसनीखेज राजनीति बताया है।

दरअसल NEET-UG पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जांच की प्रक्रिया और निष्कर्ष तक पहुंचने के तरीके को लेकर हलफनामा दाखिल करने को कहा। इसके जवाब में केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे मामले पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में दिए गए इस बयान के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तंज कसते हुए लिखा, ‘PM मोदी ने NEET पेपर लीक की भी व्यक्तिगत रूप से निगरानी की थी।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी ने उन पर जमकर हमला बोला। पार्टी ने राहुल गांधी पर सनसनीखेज राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता ने जिम्मेदारी दिखाने के बजाय सनसनी फैलाने का रास्ता चुना है। बीजेपी नेराहुल गांधी पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। साथ ही छात्रों के गंभीर मुद्दे पर राजनीति करने पर नसीहत भी दी। बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने भी राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी की समस्या यह है कि पहले वह ‘इश्यू’ को समझ नहीं पाते थे और अब ‘इश्यू’ शब्द पढ़ भी नहीं पा रहे हैं। त्रिवेदी ने X पर लिखा- राहुल गांधी सिर्फ ‘पेपर लीक’ पढ़ते हैं। ‘इश्यू’ शब्द नहीं पढ़ते। इससे साफ है कि वे बिना पूरी बात समझे बयान दे रहे हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts