ब्रेकिंग
सूचना
पिंक लाइन का यह नया खंड कॉरिडोर के गोलाकार संरेखण को पूरा करेगा, जिससे यह देश का पहला परिचालन रिंग मेट्रो नेटवर्क बन जाएगा। दिल्ली सरकार के मुताबिक पीएम मोदी महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को करीब 33,500 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली मेट्रो के 2 नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इनमें लगभग 12.3 km का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 km का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल हैं। नई कनेक्टिविटी से दिल्ली के कई इलाकों को फायदा होगा, जिनमें बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क आदि शामिल हैं।
यह प्रोजेक्ट जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन यानी GPRA पुनर्विकास योजना का हिस्सा है। इस परियोजना के तहत दिल्ली की कई पुरानी सरकारी आवासीय कॉलोनियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ दोबारा डेवलप किया जा रहा है। इस परियोजना पर लगभग 15,200 करोड़ रुपये खर्च आने के अनुमान हैं। योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों के लिए करीब 9,350 आधुनिक फ्लैट बनाए जाएंगे। साथ ही लगभग 48 लाख वर्गफुट में नए कार्यालय परिसर भी विकसित किए जाने का प्रस्ताव है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (जीपीआरए) पुनर्विकास योजना के तहत 15,200 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
एक राष्ट्र जब अपनी बेटियों पर विश्वास करता है, तो इतिहास करवट लेता है। रसोई से रिसर्च लैब तक, खेत की मेड़ से स्टार्टअप के बोर्डरूम तक, कक्षा से कमान तक, सड़क से संसद तक, खेल के मैदान से अंतरिक्ष की उड़ान तक, भारत की नारी अब हर क्षेत्र में केवल भागीदारी नहीं, नेतृत्व की नई गाथा लिख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की नारी अब किसी के पीछे नहीं चल रही, वह आगे बढ़कर रास्ते बना रही है। एक नया भारत बन रहा है। जहां हर बेटी का सपना राष्ट्र की शक्ति बन रहा है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हम केंद्र सरकार की मदद से दिल्ली में प्रदूषण और जलभराव जैसी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं। 50 वर्षों के बाद, दिल्ली में प्रदूषण और जलभराव की समस्याओं से निपटने के लिए एक नई जल निकासी मास्टर प्लान शुरू की गई है।
मेट्रो फेज 5A की तीन कॉरिडोर के अलावा GPRA कॉलोनियों के 6632 फ्लैट्स और सरोजनी नगर में भारत बिजिनेस पार्क परिसर का शिलान्यास करेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली मेट्रो फेज 4 की दो लाइन मजलिस पार्क से मौजपुर और दीपाली चौक से मजलिस पार्क के साथ-साथ GPRA कॉलोनियों के 2722 फ्लैट्स और नेताजी नगर में जीपीओए परिसर का उदघाटन करेंगे।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि ये परियोजनाएं दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के चल रहे विस्तार का हिस्सा हैं और इनमें अनुमानित 18,300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश शामिल है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना और राजधानी के निवासियों के लिए दैनिक आवागमन को आसान बनाना है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, इस विस्तार से फरीदाबाद और बल्लभगढ़ जैसे पड़ोसी शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों की कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा, जिससे वायलेट लाइन के माध्यम से हवाई अड्डे तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
नोएडा से आने वाले यात्रियों को भी कालिंदी कुंज के रास्ते बेहतर कनेक्टिविटी और दक्षिण दिल्ली तथा हवाई अड्डे के लिए आगे के कनेक्शन का लाभ मिलेगा।
रामकृष्ण आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक 9.913 किलोमीटर लंबा भूमिगत सेंट्रल विस्टा कॉरिडोर, जिसमें शिवाजी स्टेडियम, केंद्रीय सचिवालय, इंडिया गेट, युद्ध स्मारक-उच्च न्यायालय, बड़ौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ स्टेशन शामिल हैं।
एयरोसिटी से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 1 तक गोल्डन लाइन का 2.263 किलोमीटर लंबा भूमिगत विस्तार।
तुगलकाबाद से कालिंदी कुंज तक गोल्डन लाइन का 3.9 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड विस्तार, जिसमें सरिता विहार डिपो, मदनपुर खादर और कालिंदी कुंज स्टेशन शामिल हैं।
इस खंड के स्टेशनों में मजलिस पार्क, बुराड़ी, झारोदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर-सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर शामिल हैं।
डीडीए उत्सव स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री पिंक लाइन के मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर खंड और मैजेंटा लाइन के दीपाली चौक-मजलिस पार्क खंड का उद्घाटन करेंगे। 12.3 किलोमीटर लंबे मजलिस पार्क-मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर में आठ एलिवेटेड स्टेशन हैं और यह मौजूदा मजलिस पार्क-शिव विहार पिंक लाइन का हिस्सा है। गुप्ता ने बताया कि इस नए खंड के जुड़ने से पिंक लाइन की लंबाई लगभग 71.56 किलोमीटर हो जाएगी, जिससे यह देश की पहली पूर्णतः चालू "रिंग मेट्रो" बन जाएगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन