Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

Trending news : पीओके भारत में शामिल होगा! पाकिस्तान के दमन से त्रस्त नेताओं ने भारत से मांगा समर्थन...

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 5, 2026 / Post views : 162

Share:

पीओके भारत में शामिल होगा! पाकिस्तान के दमन से त्रस्त नेताओं ने भारत से मांगा समर्थन, बोले- हम भारत में मिलना चाहते हैं

PoK Protest: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके भारत में शामिल होगा (PoK will join India)। पाकिस्तान (Pakistan) के दमन से त्रस्त पीओके लोगों ने भारत (India) के साथ मिलने की सहमति जताई। यहां तक कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POJK) के नेताओं से भारत से मदद की गुहार (PoK leaders sought help from India) लगाई है।

दरअसल पाकिस्तानी सेना की द्रमणकारी नीति और अपनी मांगों को लेकर PoK के कश्मीरी पिछले 26 दिन से धरने पर बैठे हैं। पाकिस्तानी रेंजर्स और पुलिस की गोलीबारी भी प्रदर्शनकारियों का हौसला नहीं तोड़ पा रही है। पीओके में खाने-पीने में बेहद ज़्यादा किल्लत होने के कारण वहां के लोगों ने भारत से मदद की मांग की है।

इसी बीच वहां के संगठन जम्मू-कश्मीर जॉइट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) के मुख्य सदस्य सरदार अमन खान ने विडियो संदेश जारी कर आज होने वाले विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा लोगों से शामिल होने की अपील की है। साथ ही उन्होंने भारत के नागरिकों, खास कर श्रीनगर के लोगों से विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने की अपील की है। सरदार अमान ख़ान ने भारत के साथ फिर से एक होने का इशारा करते हुए पीओके के लोगों से पूछा कि क्या LoC की तरफ आगे बढ़ा जाए तो रावलकोट के ईदगाह मैदान पर बैठी 80 हजार जानता ने कई बार हां में जवाब दिया। अमान ख़ान ने पाकिस्तानी हुकूमत को चेतावनी दी कि अगर पीओके के लोगों को उनकी मांगों के बदले गोली मिलती है तो पीओके के लोगों के पास बहुत सारे रास्ते हैं।

पीओके के नेताओं ने राजौरी, जम्मू, लद्दाख से भी समर्थन मांगा

वीडियो में सरदार अमन खान कहते हैं कि इस संदेश के जरिए मैं कश्मीर घाटी के लोगों खासकर श्रीनगर के लोगों से बात कर रहा हूं। हम राजौरी, जम्मू, लद्दाख, करगिल, गिलगित-बाल्टिस्तान और पूरे राज्य के लोगों से बात कर रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि कश्मीर (PoJK) को इस तरह के दबाव और दमन का सामना करते हुए लगभग एक महीना हो गया है। अपने बुनियादी अधिकारों की मांग करने पर यहां के लोगों के साथ जो ज़ुल्म, अन्याय, नरसंहार और सैन्य आक्रामकता हुई है, वह चरम पर पहुंच गई है। इस बेहद मुश्किल दौर में हमारे खाने-पीने की चीजों की सप्लाई और दवाइयों के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। यहां के शासक और सुरक्षा बल हमारे सांस लेने तक पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि यहां के लोग सांस क्यों ले रहे हैं।

पाकिस्तानी सेना के क्रूर दमन का एक और वीडियो वायरल

इधर पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoK) में बुनियादी अधिकारों को लेकर हो रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर पाकिस्तानी सेना के क्रूर दमन का एक वीडियो वायरल हुआ है। निवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर फज़्र की नमाज़ के समय प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं और प्रदर्शन को खत्म करने की कोशिश की। रावलकोट के ईदगाह मैदान से आई तस्वीरों में साफ-साफ दिख रहा है कि किस तरह सुबह साढ़े 4 बजे पाकिस्तानी रेंजर्स और पीओके पुलिस प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर रही है. ये फायरिंग कल पीओके में पाकिस्तानी हुकूमत द्वारा की गई गोलीबारी के 1 महीने पूरे होने पर प्रदर्शन से एक दिन पहले की गई। इस गोलीबारी में 11 लोग घायल हुए हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts