ब्रेकिंग
सूचना
ABN EXPRESS NEWS 24x7
इसके बावजूद प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का ग़ुस्सा थम नहीं रहा है.
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डॉक्टर संदीप घोष ने इस्तीफ़ा दे दिया है.
चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बीबीसी को बताया, "सोशल मीडिया पर होती बदनामी और जिसे वो अपनी बेटी मानते थे, उस डॉक्टर की मौत के कारण उन्होंने ये फैसला लिया. उन्हें भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोके जाने की उम्मीद है." उधर दूसरी ओर देश भर के सरकारी अस्पतालों में इस घटना को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया है.
अभी तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि अभियुक्त घटना के बाद अपने घर गया था और कपड़े धोकर सो गया था.
गिरफ़्तार अभियुक्त सीधे तौर पर अस्पताल से नहीं जुड़ा है लेकिन अस्पताल में आता जाता रहा है. अभियुक्त कोलकाता पुलिस के साथ काम करने वाला एक वॉलंटियर है और ज़रूरत पड़ने पर पुलिस का सहयोग करता है.
रविवार को कोलकाता पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद अभियुक्त अपने घर चला गया था और वहां जाकर सो गया था. बाद में सबूत मिटाने के लिए उसने अपने कपड़ों को धो दिया था.

मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही महिला डॉक्टर की शुक्रवार सुबह सेमिनार हॉल में लाश मिली थी. डॉक्टर खाना खाने के बाद सेमिनार हॉल में ही सो गई थीं.
पुलिस के मुताबिक़, बलात्कार और हत्या की ये घटना रात तीन से सुबह छह बजे के बीच हुई है.
समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया है कि घटनास्थल से ऐसे सबूत भी मिले हैं जिनसे संकेत मिलता है कि पहले महिला डॉक्टर की हत्या की गई और फिर बलात्कार किया गया.
रविवार को कोलकाता के पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल पिछले तीन दिनों में दूसरी बार मेडिकल कॉलेज पहुंचे और यहां प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से मुलाक़ात की.
प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से मुलाक़ात के बाद पुलिस कमिश्नर ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट परिजनों को सौंप दी गई है और इलाक़े में तैनात एक असिस्टेंट पुलिस अधिकारी को लापरवाही के लिए हटा दिया गया है.
वहीं, अस्पताल प्रशासन ने भी दो सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी में लापरवाही के लिए पद से हटा दिया है. ये दोनों ठेके पर अस्पताल में नौकरी कर रहे थे.
इस घटना को शुरुआत में पुलिस ने हत्या का मामला माना था लेकिन परिजनों के ज़ोर देने पर बलात्कार की धाराएं भी जोड़ी गईं.
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन