Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन, आध्यात्मिक उपदेशों से हुईं अभिभूत...

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 20, 2026 / Post views : 286

Share:

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचकर प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। राष्‍ट्रपति ने उनके साथ एकांत वार्तालाप किया।

नवल सिंह , मथुरा: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 19 से 21 मार्च तक मथुरा प्रवास पर हैं। अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के दौरान शुक्रवार को राष्ट्रपति वृंदावन के परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रख्यात संत प्रेमानंद महाराज से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

आश्रम पहुंचने पर राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने प्रेमानंद महाराज के साथ एकांत वार्तालाप किया। राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रेमानंद महाराज के सत्संग और मानवता के कल्याण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेमानंद महाराज के उपदेशों और प्रवचनों को अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने महाराज से भक्ति मार्ग, मानसिक शांति और सेवा भाव जैसे विषयों पर चर्चा की।

draupdi murmu

सरलता और श्रद्धा का संगम

भेंट के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सादगी और प्रेमानंद महाराज के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा स्पष्ट दिखाई दी। प्रेमानंद महाराज ने राष्ट्रपति को श्रीराधा नाम की महिमा और निस्वार्थ कर्म के महत्व के बारे में बताया। प्रेमानंद महाराज, जो अपने प्रखर विचारों और 'राधा वल्लभ' संप्रदाय की भक्ति परंपरा के लिए विश्वभर में जाने जाते हैं, ने राष्ट्रपति को मंगलमय जीवन और राष्ट्र की प्रगति के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।


सामाजिक,राजनीति से लेकर खेल जगत तक है प्रशंसक

वृंदावन के सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की ख्याति और उनके आध्यात्मिक विचारों का प्रभाव इतना गहरा है कि देश-दुनिया की कई दिग्गज हस्तियां उनके दर्शन के लिए 'राधा केलि कुंज' आश्रम पहुंच चुकी हैं। इनमें खेल, सिनेमा, राजनीति और अन्य क्षेत्रों के कई बड़े चेहरे शामिल हैं।

premanand maharaj  1

मोहन भागवत से लेकर विराट कोहली आ चुके हैं

विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, रैपर बादशाह, शिल्पा शेट्टी, राजकुंद्रा, आशुतोष राणा, हेमा मालिनी, मीका सिंह, गायक जुबिन नौटियाल, पलाश मुच्छल, रवि किशन, राजपाल यादव और टीवी जगत से गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी भी दरबार में आ चुके हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी वृंदावन आकर प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद ले चुके हैं।


सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परिक्रमा मार्ग पर यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट किया गया था। इस भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts