ब्रेकिंग
सूचना
कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि एक ही व्यक्ति है इस देश में, जो 12 साल में इनके सामने (मोदी सरकार) झुका नहीं है। वो नेता विपक्ष राहुल गांधी हैं। वो इस सदन में खड़े होकर बेझिझक सच बोलते हैं और सच इनसे पचता नहीं है। सरकार दिन-रात नेहरू जी की आलोचना करती रहती है।
वहीं, संसद भवन के बाहर प्रियंका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बीजेपी ने उन्हें रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर दिए, सोशल मीडिया कैंपेन चलाए, लेकिन सच्चाई सबके सामने है। आज लोग देख रहे हैं कि राहुल गांधी सच बोलने से पीछे नहीं हटते, इसलिए सत्ता में बैठे लोगों को इनके सच से डर लगता है। प्रियंका ने कहा किे हमारे किसान परेशान हैं।
प्रियंका ने कहा कि देश की सारी संपत्ति उद्योगपतियों को दे दी गई है, लेकिन इस बारे में सवाल पूछने पर सरकार से कोई जवाब नहीं देता। संसद में वंदे मातरम पर चर्चा होती है, नेहरू जी, इंदिरा जी की बातें उठती हैं, लेकिन महंगाई, बेरोजगारी, ट्रेड डील जैसे जरूरी मुद्दों पर चर्चा नहीं होती। आने वाले वक्त में संकट और बढ़ेगा। एक तरफ मोदी सरकार ट्रेड डील में अमेरिका के आगे झुक गई है, दूसरी तरफ जंग चालू है। इससे देश पर संकट बढ़ेगा। प्रियंका ने कहा कि राहुल गांधी ने जो कहा है, वो सच हुआ है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की किल्लत होने के साथ ही उनकी कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोग परेशान हैं । नेता विपक्ष राहुल गांधी जी ने इस ऊर्जा संकट पर सरकार को पहले ही आगाह कर दिया था।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन