Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

ABN NEWS :- देश दुनिया : पैलेट गन से अंधे हो चुके छात्र को लेकर आये राहुल गांधी, कहा- धर्मेंद्र प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षामंत्री’...

Abhyuday Bharat News / Fri, Jul 24, 2026 / Post views : 188

Share:

पैलेट गन से अंधे हो चुके छात्र को लेकर आये राहुल गांधी, कहा- धर्मेंद्र प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षामंत्री’, इस्तीफा देना चाहिए।

नीट पेपर लीक मामले में सड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन जारी है। CJP और  सरकार के बीच इस मुद्दे को लेकर बैठक भी हुई जिसमें सरकार के सामने 3 मांगे राखी गईं जिसमें से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात भी कही गई है। इस बीच राहुल गांधी ने शुक्रवार को पैलेट गन से घायल छात्रों से मुलाकात की। वे एक घायल छात्र को साथ में लेकर मीडिया के सामने आए। उन्होंने छात्र के हाथ में लगे घाव को दिखाया। राहुल ने कहा- एक छात्र ने आंख भी गवाई है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।

धर्मेंद्र प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षामंत्री’

राहुल ने आगे कहा- धर्मेंद्र प्रधान एक अपराधी शिक्षा मंत्री हैं। उन्हें हटाया जाना चाहिए। वे हमारे शिक्षा तंत्र के ध्वस्त होने का प्रतीक हैं। उन्हें जाना ही होगा। उन्हीं की वजह से हजारों लोग बाहर हैं। उन्हें जाना ही होगा। उधर लोकसभा में नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- हम सदन में चर्चा को तैयार हैं। विपक्ष से अपील है कि सदन को चलने दें, राहुल गांधी अपने सांसदों को समझाएं।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर सरकार ने मांगा समय

बता दें कि, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच दिल्ली में दूसरी बार बातचीत खत्म हो चुकी है। बैठक दोपहर 12:40 बजे शुरू हुई और 2:20 बजे तक चली। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर वार्ता हुई थी, जो बेनतीजा रही थी। CJP ने कहा था कि हम बात करने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर नहीं जाएंगे, किसी न्यूट्रल वेन्यू पर बात हो। यहीं वजह रही कि, ये बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई। बैठक से पहले CJP के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दिपके ने साफ कर दिया कि इस्तीफे (केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान) के अलावा हमें कुछ भी मंजूर नहीं है। हमारा प्रोटेस्ट खत्म नहीं होगा। इसी मांग को पार्टी के प्रवक्ताओं ने बैठक में भी रखी जिसपर सरकार की ओर से मौजूद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने एक दिन का समय मांगा।

CJP की प्रमुख डिमांड

छात्रों पर एक्शन के लिए सरकार माफी मांगे
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा हो
पीड़ित परिवारों के लिए 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा

इन शर्तों पर सहमति

सरकार के साथ बैठक के बाद, कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने कहा, “सरकार ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की हमारी मांग पर कल दोपहर तक का समय मांगा है। हमें उम्मीद है कि सरकार उन्हें जल्द ही हटा देगी। सरकार ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों के लिए मुआवजे और छात्रों पर दर्ज FIR और कानूनी मामलों को वापस लेने की दो मांगों पर सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।”

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जिद

एक ओर सोनम वांगचुक ने अपना अनशन खत्म कर दिया है तो वहीं, दूसरी ओर सीजेपी का कहना है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम उसे कुछ भी मंजूर नहीं है। सीजेपी कह रही है कि जबतक शिक्षा मंत्री इस्तीफा नहीं देंगे, जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा। अब से कुछ देर पहले अभिजीत दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट जारी रहेगा।

Tags :

Breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts