Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: राहुल गांधी ने देश के छात्रों-युवाओं से की ये मांग, इन मुद्दों को लेकर की अपील- Rahul Gandhi

Admin / Sun, Sep 1, 2024 / Post views : 219

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
Rahul Gandhi On Youth: कांग्रेस (Congress) सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश में युवाओं में बढ़ती आत्महत्या (Rising suicide among youth) पर चिंता जताते हुए छात्रों-युवाओं से ऐसी मांग कर डाली है, जो बीजेपी (BJP) और पीएम नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की टेंशन बढ़ा सकती है। राहुल गांधी ने देश के युवाओं से अपने हक में आवाज उठाने, सरकार से सवाल करने की अपील की है।
दरअसल रायबरेली सांसद शनिवार को ने अपने व्हाट्सऐप चैनल पर युवाओं को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं के बीच बढ़ती आत्महत्या दर बहुत ही दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में 0-24 आयु के बच्चों की जनसंख्या 58.20 करोड़ से घटकर 58.10 करोड़ हो गई। वहीं छात्र आत्महत्याओं की संख्या चौंकाने वाले रूप से 6,654 से बढ़कर 13,044 हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि मेरी सरकार से अपेक्षा है कि वो विद्यार्थियों और युवाओं के इस कठिन रास्ते को आसान करने की हर संभव योजना बनाएं। उनके रास्ते में बाधाएं नहीं, उन्हें समर्थन पहुंचाएं। विद्यार्थियों के माता-पिता और अभिवावकों से अनुरोध है की उन्हें मानसिक समर्थन और प्रोत्साहन दें और देश के युवा साथियों से अपील है कि समस्याओं के विरुद्ध आवाज उठाओ, सवाल करो, अपना हक मांगो- डरो मत. मैं आपके साथ खड़ा हूं और आपके अधिकार दिलाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ता रहूंगा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “भारत आज सबसे बड़ी युवा आबादी वाला देश है, लेकिन अफसोस की बात है की इस शक्ति को सही इस्तेमाल की सुविधाओं की जगह उन्हें कठिनाइयां और मजबूरियां मिल रही हैं। कांग्रेस सांसद बीते कई दिनों से उत्तर प्रदेश में पेपर लीक को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा, “भयंकर बेरोजगारी, पेपर लीक, शिक्षा में भ्रष्टाचार, महंगी पढ़ाई, सामाजिक उत्पीड़न, आर्थिक असमानता आज के विद्यार्थी ऐसी अनगिनत समस्याओं से जूझते हुए सफलता तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।    

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts