Fri, 19 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

जब अंग्रेज़ी अवसर बन जाए और संस्कृत बोझ : भारतीय शिक्षा की बदलती भाषा-चेतना पर एक गंभीर राष्ट्रीय प्रश्न

राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन; पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें पोस्ट में क्या लिखा?

किसानों के लिये सलाह, माह जून 2026 के प्रमुख कृषि कार्य-डॉ.चंद्रशेखर खरे, वरिष्ट कृषि वैज्ञानिक

राज्यपाल ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उन्हें नमन किया

ममता बनर्जी की जान खतरे में…,’ दीदी की सुरक्षा में तैनात PSO को सुवेंदु सरकार ने हटाया, महुआ मोइत्रा गुस्से से हुईं लाल

भारत की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड को 95 रन से हराया, श्री चरणी ने झटके 4 विकेट

Batwara 1947 से सामने आया स्टार्स का फर्स्ट लुक, Sunny Deol-Preity Zinta के साथ दिखेगी दमदार स्टारकास्ट …

अभिषेक बनर्जी गिरफ्तार होंगे! एमपी हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट पर लगी रोक हटाई, 6 साल पुराने मामले में आई मुसीबत

‘शिकारी नया है, जाल पुराना…,’ उद्धव ठाकरे की शिवसेना टूटने पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज

18 June History : हल्दीघाटी युद्ध से लेकर पहले वर्ल्ड फूड प्राइज तक, जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन; पीएम मोदी ने दी बधाई, जानें पोस्ट में क्या लिखा?

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 18, 2026 / Post views : 7

Share:

वरिष्ठ कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन पर राहुल गांधी को बधाइयों देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी ने राहुल गांधी के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करता हूं।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए कहा- @RahulGandhi को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

संविधान के आदर्शों के प्रति आपका अटूट समर्पण और अनसुनी आवाज़ों के लिए आपकी बिना किसी समझौते के लड़ाई ने लाखों लोगों को प्रेरित किया है। कांग्रेस पार्टी की सबको साथ लेकर चलने, सामाजिक न्याय, सद्भाव और दया की परंपरा आपके सार्वजनिक जीवन और नेतृत्व में दिखती है। लोगों के साथ आपके लगातार जुड़ाव और सत्ता के सामने सच बोलने की आपकी हिम्मत के ज़रिए, आपने लगातार सबसे कमज़ोर और हाशिए पर पड़े लोगों के हितों की रक्षा की है। आपको देश की सेवा में अच्छी सेहत, खुशी, ताकत और लंबी उम्र मिले।

बता दें कि राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली के होली फैमिली हॉस्पिटल में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के बेटे हैं।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts