Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

SARGUJA : रायपुर : छत्तीसगढ़ का पहला संभागीय पोर्टल लॉन्च, सरगुजा संभाग को मिला डिजिटल पहचान का नया मंच

Abhyuday Bharat News / Fri, Jun 12, 2026 / Post views : 263

Share:

 छत्तीसगढ़ का पहला संभागीय पोर्टल लॉन्च, सरगुजा संभाग को मिला डिजिटल पहचान का नया मंच

संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने किया आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ

 छत्तीसगढ़ का पहला संभागीय पोर्टल लॉन्च, सरगुजा संभाग को मिला डिजिटल पहचान का नया मंच

 छत्तीसगढ़ का पहला संभागीय पोर्टल लॉन्च, सरगुजा संभाग को मिला डिजिटल पहचान का नया मंच

डिजिटल सुशासन और नागरिक सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सरगुजा संभाग ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने शुक्रवार को सरगुजा संभाग की आधिकारिक वेबसाइटdivision-surguja.cg.gov.indk का शुभारंभ किया। यह छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी संभाग की पहली आधिकारिक वेबसाइट है, जो नागरिकों, पर्यटकों एवं विभिन्न हितधारकों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगी। राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआईसी) सरगुजा द्वारा विकसित इस पोर्टल का निर्माण केंद्र सरकार के सुरक्षित प्लेटफॉर्म S3WaaS ¼Secure. Scalable and Sugamya Website as a Service) पर किया गया है। आधुनिक तकनीकों से लैस यह पोर्टल सुरक्षा, विश्वसनीयता और उपयोगकर्ता सुविधा के उच्च मानकों को सुनिश्चित करता है।

सुरक्षित और आधुनिक तकनीकी ढांचे पर आधारित
    वेबसाइट को ‘सिक्योर-बाय-डिजाइन’ फ्रेमवर्क के अनुरूप विकसित किया गया है तथा इसकी होस्टिंग एनआईसी के राष्ट्रीय डेटा केंद्रों में की गई है। इससे वेबसाइट को स्वचालित सुरक्षा अपडेट, साइबर सुरक्षा प्रबंधन तथा नियमित सुरक्षा ऑडिट जैसी सुविधाएं प्राप्त होंगी। पोर्टल को पूरी तरह रिस्पॉन्सिव बनाया गया है, जिससे यह मोबाइल, टैबलेट और कंप्यूटर सहित सभी डिजिटल उपकरणों पर सुगमता से संचालित होगा। वर्तमान में वेबसाइट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।

एक ही मंच पर मिलेगी संभाग की समग्र जानकारी
    पोर्टल के माध्यम से सरगुजा संभाग की प्रशासनिक संरचना, इतिहास, प्रोफाइल, अधिकारियों की संपर्क जानकारी तथा संभाग के सभी जिलों से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रमुख पर्यटन स्थलों, सांस्कृतिक विरासतों और क्षेत्रीय महोत्सवों की विस्तृत जानकारी भी शामिल की गई है। नागरिक अब इस पोर्टल के माध्यम से बी-1/पी-11, नामांतरण, राजस्व न्यायालय आवेदन तथा डायवर्जन जैसी महत्वपूर्ण ऑनलाइन राजस्व सेवाओं तक सीधे पहुंच प्राप्त कर सकेंगे।

जनसहभागिता और सूचना प्रसार को मिलेगा बढ़ावा
    वेबसाइट पर कार्यालयीन नोटिस, निविदाएं, अधिसूचनाएं, परिपत्र एवं अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं नियमित रूप से प्रकाशित की जाएंगी। साथ ही नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए फीडबैक फॉर्म, मीडिया कॉर्नर, फोटो गैलरी और वीडियो गैलरी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

डिजिटल सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
    शुभारंभ अवसर पर संभागायुक्त श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने सरगुजा संभाग के सभी जिला कलेक्टरों एवं एनआईसी टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिलों द्वारा सक्रिय डेटा साझाकरण और एनआईसी की प्रतिबद्ध टीम के प्रयासों से राज्य का पहला संभागीय पोर्टल साकार हो पाया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को अधिक प्रभावी बनाएगी तथा डिजिटल सुशासन को नई गति प्रदान करेगी। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री आर.के. खुंटे उपस्थित रहे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी भी शामिल हुए

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts