Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: केरल के पलक्कड़ में RSS की बैठक आज से शुरू, जानिए क्या है एजेंडा

Admin / Sat, Aug 31, 2024 / Post views : 461

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7
केरल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बड़ी बैठक शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 2 सितंबर तक चलेगी.
पलक्कड़: केरल के पलक्कड़ में शनिवार यानी आज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की बैठक शुरू हो गई है. बताया जा रहा है कि संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक 2 सितंबर तक चलेगी. अखिल भारतीय समन्वय बैठक के पहले दिन सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत सभी छह सह सरकार्यवाह और अन्य अखिल भारतीय पदाधिकारी मौजूद रहे. इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी बैठक में शिरकत की. दरअसल, तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक का प्रत्येक वर्ष आयोजन किया जाता है. बैठक से पहले वायनाड में हुए भूस्खलन की जानकारी और स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सहायता और सेवा कार्यों की जानकारी सभी प्रतिनिधियों को दी गई. इसके अलावा इस बैठक में अलग-अलग संगठनों के कार्यकर्ता अपने कार्य की जानकारी और अनुभवों को साझा करेंगे. इसके अलावा, राष्ट्रीय हित के विभिन्न विषयों के बारे में भी चर्चा होगी, जिसमें हाल में हुई महत्वपूर्ण घटनाएं, सामाजिक परिवर्तन और योजनाएं शामिल हैं. बता दें कि इस बैठक में राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शान्तका, प्रमुख कार्यवाहिका सीता अन्नदानम, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) वीके चतुर्वेदी, नारायण भाई शाह, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार, महामंत्री बजरंग बागड़ा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री आशीष चौहान, भाजपा के महामंत्री संगठन बीएल संतोष, समेत संघ से जुड़े संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद हैं. बताया गया है कि इस बैठक में संघ के 32 सहयोगी संगठनों के 320 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. बैठक के एजेंडे के बारे में सुनील आंबेकर ने पहले ही बताया था कि बैठक में विविध संगठन के कार्यकर्ता अपने कार्य की जानकारी तथा अनुभवों का निवेदन तथा आदान-प्रदान करेंगे. राष्ट्रीय हित के विभिन्न विषयों के संदर्भ में वर्तमान परिदृश्य, हाल में हुई महत्वपूर्ण घटनाओं तथा सामाजिक परिवर्तन के अन्य आयामों पर योजनाओं के संदर्भ में बैठक में चर्चा होगी. सभी संगठन विविध विषयों पर परस्पर सहयोग और समन्वय को और अधिक बढ़ाने हेतु आवश्यक उपायों पर भी चर्चा करेंगे. लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से ही विभिन्न मुद्दों पर आ रहे संघ नेताओं के बयानों के बीच संघ के समन्वय समिति की इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है. बैठक में भाजपा नेता चुनाव परिणाम को लेकर पार्टी का स्टैंड सामने रख सकते हैं. पार्टी की तरफ से भविष्य के एजेंडे की जानकारी भी बैठक में दी जा सकती है.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts