Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : रुपया, डीजल और पेट्रोल; सबसे पहले 'सेंचुरी' कौन लगाएगा?', तेल की कीमतें बढ़ने पर प्रियंका चतुर्वेदी ने कसा तंज

Abhyuday Bharat News / Fri, May 15, 2026 / Post views : 102

Share:

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने के बाद शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी वे मोदी सरकार पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट कर लिखा कि कौन सी चीज पहले सेंचुरी के मार्क को छुएगी। पेट्रोल डीजल या रुपया। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि, दिल्ली और मुंबई में पहले ही सेंचुरी पार हो चुकी है।

नई दिल्ली: पेट्रोल डीजल और रुपये में सबसे पहले सेंचुरी का आंकड़ा कौन पार करेगा? ये सवाल पूछा है शिवसेना (UBT) की महिला नेत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसता हुआ ये पोस्ट किया। प्रियंका चतुर्वेदी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सरकार ने आज ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये से ज्यादा बढ़ा दिए हैं।

जहां ट्रिपल इंजन सरकार, वहां पहले ही 100 पार

शिवसेना की महिला नेता ने पेट्रोल-डीजल से संबंधित और भी सोशल मीडिया पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार वाले दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल और डीजल के प्राइज पहले ही 100 रुपये के पार हो चुके है। उन्होंने कुछ चार्ट भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शयेर किए। इसमें से एक चार्ट में पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमत 97 रुपये और 77 पैसे लिखी हुई है, वहीं डीजल की कीमत 90 रुपये 67 पैसे दर्ज है।

95 रुपये से भी ज्यादा हु 1 डॉलर की कीमत

प्रियंका चतुर्वेदी ने रुपये और डॉलर की तुलना वाला एक चार्ट भी शेयर किया है। इस चार्ट में दिखाया गया है कि एक डॉलर 95 रुपये 89 पैसे का हो चुका है। बता दें कि पिछले कई दिनों से रुपये में तगड़ी गिरावट जारी है। गिरते हुए अब एक डॉलर की वैल्यू 95 रुपये से भी ज्यादा हो गई है।

महंगाई बढ़ने की आशंका भी बढ़ी

बता दें किपेट्रोल-डीजलकी कीमत में आखिरकार आज बढ़ोतरी हो गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल औरडीजल की कीमतमें प्रति लीटर 3 रुपये या उससे अधिक बढ़ोतरी की है। पश्चिम एशिया संकट के कारण कच्चे तेल की कीमत करीब 50 फीसदी बढ़ चुकी है। इससे तेल कंपनियों के मार्जिन पर दबाव बढ़ रहा था और उन्हें हर महीने 30,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था। पेट्रोल और डीजल महंगा होने से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts