Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

CG NEWS : सामाजिक सरोकारों से मानद डॉक्टरेट तक का सफर : डॉ. मनीष कुमार साहू को मिला सम्मान

Abhyuday Bharat News / Sun, Sep 13, 2026 / Post views : 194

Share:

लोक प्रशासन, समाज सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में 9 वर्षों के योगदान का सम्मान

रायपुर। लोक प्रशासन, समाज सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय योगदान के लिए छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम कपालफोड़ी (पाण्डुका) निवासी युवा समाजसेवी मनीष कुमार साहू को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। फरीदाबाद (हरियाणा), एनसीआर दिल्ली में 12 सितंबर 2026 को आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें लोक प्रशासन, समाज सेवा एवं सुशासन (Public Administration, Social Service & Governance) के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन तथा मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद की ओर से प्रदान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. गीतांजली शर्मा, वाइस चेयरमैन, डोपिंग-रोधी अपील पैनल, राष्ट्रीय डोपिंग-रोधी एजेंसी (NADA), भारत सरकार तथा डॉ. सी. पी. यादव, चेयरमैन, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड एवं मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी के हाथों डॉ. मनीष कुमार साहू ने सम्मान ग्रहण किया।

डॉ. मनीष कुमार साहू ने जनसंचार के क्षेत्र में स्नातक एवं स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने यूजीसी-नेट (मास कम्युनिकेशन) परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। वे विगत नौ वर्षों से जनसंपर्क, जनसंचार, सामाजिक सेवा एवं संगठनात्मक गतिविधियों के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने प्रदेश मीडिया प्रभारी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल प्रकोष्ठ में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वे अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के युवा प्रकोष्ठ के संगठन सचिव एवं छत्तीसगढ़-ओडिशा राज्य प्रभारी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

मानद डॉक्टरेट से सम्मानित होने पर डॉ. मनीष कुमार साहू ने अपने पिता मुरारी लाल साहू, माता सीता साहू, धर्मपत्नी रेणुका चंदन, भाई नितीश साहू, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर, राष्ट्रीय महासचिव रामलाल गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कसडोल विधायक संदीप साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. द्वारिका प्रसाद साहू सहित मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन एवं मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी की चयन समिति, समाज के वरिष्ठजनों, गुरुजनों और सभी साथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, गुरुजनों, समाज के वरिष्ठजनों एवं साथियों के विश्वास, सहयोग और आशीर्वाद का सम्मान है। उन्होंने भविष्य में भी लोक प्रशासन, समाज सेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए समाजहित और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

डॉ. मनीष कुमार साहू को मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक पदाधिकारियों, परिवारजनों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सम्मान को उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

समाचार संकलन : अनिल बघेल ABN

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts