Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

बेमेतरा न्यूज़ : समस्त अधिकार मित्र (पैरालीगल वालेंटियर्स), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा का साइबर–क्राइम, डिजिटल अरेस्ट से बचाव

Abhyuday Bharat News / Thu, Oct 8, 2026 / Post views : 210

Share:

कार्यालय : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा (छ.ग.)

Phone (07824) 299152

e-mail – dlsa.bemetara@gmail.com

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशन में श्रीमती सरोज नंद दास, प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के मार्गदर्शन व श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा के दिशा-निर्देश पर माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा SOU MOTO WRIT PETITION (CRIMINAL) No. 03/2025, In Re: Victims of Digital Arrest Related to Forged Documents में पारित आदेश दिनांक 04.08.2026 के परिप्रेक्ष्य में साइबर-क्राइम, डिजिटल अरेस्ट से बचाव एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में तीन दिवसीय, दिनांक 06 अक्टूबर से 08 अक्टूबर, 2026 तक प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस विभाग के साइबर सेल विशेषज्ञों के सहयोग से समस्त अधिकार मित्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बेमेतरा का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

जिसमें साइबर सेल विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण में बताया गया कि साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 में कॉल करने या National Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज किया जाना अनिवार्य है।

सोशल मीडिया अकाउंट जैसे व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम का आईडी-पासवर्ड किसी से शेयर न करने के साथ ही प्रोफाइल को लॉक किया जाना है। बैंकिंग संबंधी नेट बैंकिंग, फेसबुक, जी-मेल का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।

अनजान फोन द्वारा कोई घटना की जानकारी देकर पैसे की मांग करने पर तत्काल उस व्यक्ति/रिश्तेदारों से संपर्क कर वास्तविकता की जानकारी लिया जाना है। किसी भी कस्टमर केयर हेल्पलाइन नंबर कंपनी की अधिकृत वेबसाइट से प्राप्त किया जाना चाहिए।

इसके साथ ही क्या न करें के संबंध में जानकारी दिया गया कि किसी भी अनजान फोन कॉल पर विश्वास न करें, किसी भी अनजान लिंक को क्लिक न करें। प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से समझाया गया कि किसी भी सरकारी जाँच या...

गिरफ्तारी की कार्रवाई वीडियो कॉल पर व्यक्ति को घंटों या दिनों तक ऑनलाइन रखकर नहीं की जाती है। यदि कोई व्यक्ति पुलिस अधिकारी अथवा अन्य सरकारी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर बात करते हुए धनराशि की मांग करता है, तो घबराएं नहीं और किसी भी स्थिति में पैसे का भुगतान न करने के संबंध में बताया गया। तथा लोगों को जागरूक करने का संदेश भी दिया गया कि “डरें नहीं, सतर्क रहें और ठगी का शिकार होने पर तुरंत शिकायत करें।”

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के समस्त अधिकार मित्र (पैरालीगल वालेंटियर्स) एवं पुलिस विभाग, बेमेतरा की टीम उपस्थित रहें।

संलग्न:- फोटोग्राफ।

बेमेतरा दिनांक :- 08.10.2026(श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव)सचिव,

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,

बेमेतरा (छ.ग.)

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts