Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

कोरिया : : ’सेवा की कहानी’ : ग्राम पंचायत बोड़ार में श्रीमती पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान

Abhyuday Bharat News / Mon, Sep 28, 2026 / Post views : 162

Share:

कोरिया : ’सेवा की कहानी’ : ग्राम पंचायत बोड़ार में श्रीमती पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान

कोरिया : ’सेवा की कहानी’ : ग्राम पंचायत बोड़ार में श्रीमती पूनम और जयकुंवर ने सम्हाल रखी है स्वच्छता की कमान

कोरिया जिले के वनांचल जनपद सोनहत के ग्राम पंचायत बोड़ार में स्व सहायता समूह की दो दीदियों ने अपनी कर्मठता से गांव में स्वच्छता की अलख जगा दी है। ग्राम विक्रमपुर में रहने वाली श्रीमती पूनम और श्रीमती जयकुंवर द्वारा बीते वर्ष से निरंतर समर्पण भाव से किए जा रहे स्वच्छता कार्य से पूरे गांव में सामूहिक अनुशासन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता की समझ विकसित हुई है। अब यह गांव पहले से ज्यादा बेहतर और स्वच्छता से पूर्ण हैं। इस अभिनव पहल से गांव में वातावरण की शुद्धता के साथ प्रदूषण का खतरा भी नगण्य हो गया है।

पहले संकोच फिर मिसाल
स्वच्छ भारत मिषन ग्रामीण के तहत गांव में कचरे का प्रबंधन करने के लिए घर घर कचरा कलेक्षन का कार्य आरंभ किया जाना था। ऐसे मे समूह से जुड़ी हुई कई महिलाओं ने पारिवारिक संकोच के कारण इस कार्य से अपने आप को अलग कर लिया। ऐसे समय में गांव की पूनम और जयकुंवर ने गांव में स्वच्छता के लिए कार्य करने पर सहमति प्रदान की। इस कार्य को लेकर उनको अलग अलग तरह से बातें भी सुनने को मिलीं। लेकिन अपने इरादे पर अटल रहते हुए दोनों सखियों ने इस गंभीर कार्य की जिम्मेदारी उठाई। आज जबकि पूरा गांव स्वच्छता का अनुषासन निभा रहा है तब पूरे गांव में सिर्फ इनके कर्मठता और समर्पण पर बात होती है।

बोड़ार में स्वच्छता पर कार्य
स्वच्छ भारत मिषन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोड़ार को ओडीएफ गांव घोषित किया जा चुका है। अब यहां पर नियमित तौर पर गांव में घर घर कचरा कलेक्षन का कार्य स्वच्छता दीदियों के माध्यम से कराया जा रहा है। गांव में हर तीसरे दिन हर मोहल्ले में जाकर यह दीदियां अपनी कचरा गाड़ी में कचरे का संग्रहण करती हैं और उसे ग्राम पंचायत के बाहर बने कचरा संग्रहण केंद्र में ले जाकर पृथक्करण करती हैं। निरंतर कार्य करने से इनके गांव में अब हर ग्रामीण सड़क पर कचरा फेंकने के बजाए एक नियत स्थान पर एकत्र करते हैं और उसे यह दीदियां सप्ताह मे ंदो बार एकत्र करती हैं।

चुनौतियों के आगे अनुषासन की राह
स्वच्छता का जिम्मा सम्हाल रही श्रीमती पूनम और जयकुंवर ने बताया कि पहले गांव के लोग कचरा देने में भी आना-कानी करते थे। कभी सड़कों पर पहले से कचरा फेंक देते थे। लेकिन दोनों ने हार नहीं मानी और निरंतर जनसंपर्क कर कचरे का संग्रहण कार्य जारी रखा। गांव के लोगों को धीरे धीरे इनकी मेहनत और उद्देष्य पर भरोसा बढ़ा और अब गांव के लगभग सभी निवासियों और दुकानदारों ने अपने घरों व दुकानों से निकलने वाले कचरे का निष्पादन स्वच्छता दीदियों के हिसाब से करना शुरू कर दिया है।

पूनम और जयकुंवर हैं मानक उदाहरण
गांव में अब यदि स्वच्छता पर बात होती है तो इन दोनों स्वच्छता दीदियों का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। पहले अलग अलग तरह की नकारात्मक बातें सुनने के बाद भी अपने मजबूत इरादे से गांव में स्वच्छता की अलग जगाने वाली श्रीमती पूनम और जयकुंवर को जिला स्तर पर कई आयोजनों में भी सम्मानित किया गया है। गांव में स्वच्छता के प्रति अनुशासन लाने में इनकी महती भूमिका है।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts