ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sun, Apr 5, 2026 / Post views : 31
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त की हत्या की है। इसके साथ ही पुलिस को उसने अपने सरेंडर करने के पीछे की जो कहानी बताई वह बड़ी ही शॉकिंग है। उसने कहा कि मेरे दोस्त की आत्मा मुझे डरा रही है।
घटना जिले के लोहारपारा बस्ती की है। यहां रहने वाले मिथलेश कुजुर ने अपने दोस्त बृजलाल अगरिया की हत्या कर दी। उसने 24-25 मार्च की रात अपने दोस्त को घर बुलाया था। इस दौरान शराब पीने को लेकर बहस हुई जिसके बाद मिथलेश कुजुर ने अपने दोस्त पर डंडे से वार कर दिया। जिसके में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके बाद मिथलेश ने डंडे से कई बार हमला किया और उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद मिथलेश ने अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ मिलकर शव को अपने ही घर में दफना दिया। इस घटना के बाद से वह परेशान रहने लगा और मानसिक रूप से विचलित हो गया।
मृतक बृजलाल अगरिया और आरोपित मिथलेश कुजुर का हुआ था विवाद
मृतक बृजलाल शराब लेकर आरोपी के घर पहुंचा था
आरोपी को जबरन शराब पिलाने की कर रहा था कोशिश
विवाद के बाद आरोपी ने डंडे से बृजलाल के सिर पर किया था हमला
हत्या के बाद पत्नी राजकुमारी के साथ मिलकर शव को दफना दिया था
मिथलेश लगातार इधर-उधर भटकने लगा। उसे यह ख्याल आने लगा था कि मृतक की परछाई हमेशा उसके इर्द-गिर्द रहती है। मानसिक डर के कारण 2 अप्रैल की रात को गांधीनगर थाने पहुंचा। उसने पुलिस अधिकारियों से कहा, "साहब, मैंने अपने दोस्त की हत्या कर शव दफना दिया है। शव को बाहर निकलवा उसका अंतिम संस्कार करवा दीजिए।" उसने कहा कि उसकी आत्मा मुझे रोज दिखाई देती हैं।
आरोपी खुद थाने आया था। शव दफनाने की जानकारी उसने ही दी थी। शव बाहर निकलवाया गया। विवाद के दौरान मोबाइल टूट जाने के कारण आरोपी गुस्सा हो गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
राहुल बंसल, नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर
पहले तो पुलिसकर्मियों को उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि जिस आदमी की हत्या की बात मिथलेश कर रहा है वह सच में लापता है। इसके बाद अगले दिन सीएसपी राहुल बंसल टीम ने साथ आरोपी के घर पहुंचे। घर की परछी में मिट्टी के ढेर को हटाया और वहां दफन शव को बाहर निकाला। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने के आरोप पर मिथलेश और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन