Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

मनोरंजन : 'कुछ जज भ्रष्ट होते हैं', HC ने Trisha की फिल्म 'करुप्पु' पर बैन से किया इनकार, वकीलों पर भी दागे सवाल

Abhyuday Bharat News / Fri, May 22, 2026 / Post views : 65

Share:

मद्रास हाई कोर्ट ने सूर्या और तृषा की फिल्म 'करुप्पु' पर बैन लगाने की मांग को साफ इनकार कर दिया है। फिल्म को बैन करने के लिए अदालत में याचिका दी गई थी, जिसे कोर्ट ने ठुकरा दिया है और इसका कारण भी बताया है।

मद्रास उच्च न्यायालय ने गुरुवार को सूर्या और तृषा की फिल्म 'करुप्पु' पर बैन लगाने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) को खारिज कर दिया। यह फिल्म हाल ही में रिलीज हुई थी और इसमें न्यायपालिका को कथित तौर पर गलत तरीके से दिखाया गया था। याचिका को खारिज करते हुए, न्यायमूर्ति जी आर स्वामीनाथन और वी लक्ष्मीनारायणन की पीठ ने कहा कि वे फिल्म में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते क्योंकि इसके मेकर्स को अभिव्यक्ति का अधिकार है।

याचिकाकर्ता के वकील द्वारा बार-बार यह दलील दिए जाने पर कि फिल्म में न्यायिक अधिकारियों को भी गलत तरीके से दिखाया गया है, पीठ ने कहा, 'यह डायरेक्टर और निर्माता की राय हो सकती है, हम क्या कर सकते हैं?' आगे कहा गया कि ऐसे वकील भी हैं जो घुस लेने जैसी चीजों में लिप्त हैं और कुछ भ्रष्ट जज भी हैं। फिल्म ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है।


याचिका में क्या कहा गया!

  • अधिवक्ता आर.एस. तमिलवेंडन की याचिका में कहा गया है कि फिल्म में एक जज को रिश्वतखोरी और नशीली दवाओं के सेवन में लिप्त दिखाया गया है।

  • याचिकाकर्ता ने आगे कहा कि अगर फिल्म सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाई जाती रही, तो इससे न्यायपालिका पर जनता का विश्वास कम हो सकता है।

  • याचिका में कहा गया है कि 'करुप्पु' न्यायिक प्रणाली की बुरी तरह आलोचना करती है।

  • अदालत से तमिलनाडु के गृह और सूचना एवं जनसंपर्क विभागों के साथ-साथ सीबीएफसी को फिल्म पर बैन लगाने का आदेश जारी करने को कहा है।


'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सूर्या औतृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' के कलेक्शन की बात करें, तो इसने सातवें दिन भी सिनेमाघरों में अपनी अच्छी कमाई की। इस एक्शन फिल्म के पहले गुरुवार को कमाई में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन फिर भी टिकट काउंटरों पर इसका दबदबा बना रहा। Sacnilk के अनुसार, फिल्म ने सातवें दिन भारत में 8.30 करोड़ रुपये कमाए। यह छठे दिन के 10.70 करोड़ रुपये के कलेक्शन से 22.4 प्रतिशत कम है। फिल्म ने देशभर के 5,140 शो में ये आंकड़े हासिल किए। भारत में इसका कुल कलेक्शन फिलहाल 132.05 करोड़ रुपये है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 189.05 करोड़ रुपये हो गया है।


'करुप्पु' की कहानी और कास्ट

आरजे बालाजी के डायरेक्शन में बनी 'करुप्पु' को एक एंटरटेनिंग कोर्ट ड्रामा फिल्म के तौर पर बताया गया है। कहानी सूर्या के कैरेक्टर सरवनन नाम के एक वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देवता करुप्पुसामी के मानव अवतार के रूप में काम करता है। फिल्म सिनेमाघरों में भी अच्छा परफॉर्म कर रही है और फैंस भी इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts