Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

रिटायरमेंट से एक दिन पहले सरकारी शिक्षक बर्खास्त, 34 साल बाद फर्जी दस्तावेजों का खुलासा

सूचना

उत्तराखंड न्यूज : रुड़की में तेज रफ्तार का कहर, नशे में धुत कार ड्राइवर ने युवक को मारी टक्कर; हालत गंभीर

Abhyuday Bharat News / Sun, Jan 4, 2026 / Post views : 196

Share:

उत्तराखंड के रुड़की में नशे में धुत कार चालक ने कई लोगों को टक्कर मार दी।  घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। 

त्तराखंड के रुड़की से ‘हिट एंड रन’ का मामला सामने आया है। नशे में धुत कार चालक एक के बाद एक कई लोगों को सड़क पर टक्कर मारते हुए गाड़ी चलाता रहा। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।  घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में कार का कहर साफतौर पर देखा जा सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

रुड़की में तेज रफ्तार का कहर, नशे में धुत कार ड्राइवर ने युवक को मारी टक्कर; हालत गंभीर

रुड़की में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है, जहां नशे में धुत कार ड्राइवर ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो बाइक भी कार की चपेट में आ गईं, गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें नेहरू स्टेडियम के पास एक दुकान से निकल रहे युवक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है

नशे की हालत में था ड्राइवर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। इस दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। जिससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। युवक इतना ज्यादा नशे में था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। यह सब देखकर स्थानीय लोग काफी हैरान रह गए। इसके बाद उन्होंने युवक को गंगनहर थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस तुरंत युवक को मेडिकल जांच के लिए ले गई।

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी पुलिस

मेडिकल जांच में सामने आया है कि युवक काफी नशे में था। इसी के चलते उसने कई लोगों को टक्कर मार दी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों नशे में कार चलाने वाले युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts