ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Sun, Jun 28, 2026 / Post views : 4
बुलंदशहर. हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। आरोपी की तलाश की जा रही है।
बता दें कि पूरा मामला स्याना कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव का है। पत्नी-पत्नी के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान युवक आपा खो बैठा और धारदार हथियार से पत्नी का गला रेत दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की लाश को पीएम के लिए भेजा। मृतका की पहचान गीता रानी (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं। आरोपी पति को पकड़ने के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीम आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के पीछे के असल कारण का पता चल सकेगा।
Tags :
मध्यप्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन