ब्रेकिंग
सूचना
झारखंड टी20 प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला मंगलवार को छोटानागपुर रॉयल्स और जमशेदपुर स्टीलर्स के बीच खेला गया। मैच में दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया था। इसी वजह से मैच देखने के लिए उम्मीद से कहीं अधिक संख्या में लोग स्टेडियम पहुंच गए।
फाइनल मैच को लेकर वेस्ट गेट पर अप्रत्याशित भीड़ उमड़ पड़ी। पहले लोगों को नार्थ गेट से प्रवेश कराया जा रहा था। भीड़ अधिक हो जाने से लोगों को साउथ गेट से प्रवेश करने के लिए बोल दिया गया। इसी को लेकर भगदड़ हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि गेट पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। नाराज दर्शकों ने बाद में वेस्ट गेट को तोड़ दिया। इस भगदड़ में कई लोग घायल हो गए हैं। तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने स्वास्थ्य विभाग को एक्टिव करते हुए सिविल सर्जन और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तत्काल मोर्चा संभाला और हालात पर काबू पाया। समय रहते सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने से स्थिति और अधिक गंभीर होने से बच गई. इसके बाद दर्शकों को व्यवस्थित तरीके से प्रवेश दिलाने का प्रयास किया गया।
घटना के बाद पुलिस और स्टेडियम प्रबंधन की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना पहले से थी, बावजूद इसके भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था नहीं दिखी। कई दर्शकों ने आरोप लगाया कि गेट पर न तो पर्याप्त सुरक्षा कर्मी मौजूद थे और न ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई स्पष्ट व्यवस्था थी। स्टेडियम में प्रवेश के लिए चार गेट है, लेकिन एक ही गेट खोला गया, जिससे भगदड़ मच गई। इसमें भी जब भीड़ अधिक होने लगी तो गेट बंद कर दिया गया और लोग बेकाबू हो गए।
स्टेडियम के बाहर और अंदर लोगों के अफरा-तफरी के दौरान चप्पल-जूता अभी भी बिखरा पड़ा है। हालांकि घंटों प्रयास के बाद स्थिति पर काबू पाया गया लेकिन इस बीच महिला, बच्चे व युवकों को काफी चोट लगी। दर्जनों लोग हल्के चोट लगने के बाद किसी तरह वापस अपने घर को चले गए लेकिन अधिक घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन