Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

सुसाइड या कोई गहरा राज? 15 दिन में होटल के दो कर्मचारियों की मौत… दोनों घटनाओं के बीच संबंध की संभावना

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना

सारंगढ़ - बिलाईगढ़ : ग्राम परसाडीह में पूर्व सांसद मिनीमाता की प्रतिमा का हुआ अनावरण,सादगी से मनाई गई मिनीमाता जी की जयंती

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 16, 2026 / Post views : 130

Share:

जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण एवं पत्रकार सम्मान समारोह सम्पन्न

विधानसभा बिलाईगढ़ के ऐतिहासिक गांव परसाडीह में अविभाजित मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता जी  की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों का विविध विधा में सम्मान किया गया।  सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला का परसाडीह ऐतिहासिक गांव है, पूरे जिले के एकमात्र मिनीमाता की प्रतिमा यहां स्थापित किया गया, जहां प्रथम बार जिला स्तरीय नारी सशक्तिकरण एवं पत्रकार सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सारंगढ़ जनपद सदस्य हिरा भैरव नाथ जाटवर उनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता हिरा देवी निराला, साहित्यकार डॉ गौतम पटेल और डॉ. पुष्पा बरिहा ने ममतामयी मिनीमाता के प्रतिमा पर पुष्प मालार्पण कर उन्हें नमन किया, वहीं सम्मान समारोह आयोजक परिवार सुघर गांव के संपादक श्रवण कुमार घृतलहरे ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। 

चंद्रदेव राय पूर्व संसदीय सचिव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो कर मिनीमाता को नमन कर उपस्थित लोगों को किया सम्मानित 
चंद्रदेव राय पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो कर मिनीमाता की प्रतिमा में मालार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान राय ने सालिकराम घृतलहरे अध्यक्ष सतनामी समाज बिलाईगढ़ तथा संत रामदास लहरे,अधिवक्ता विष्णु जटवार,पंथी गायक श्याम लाल टंडन, श्रीमती शांति जांगड़े आंगन बाड़ी सहायिका, श्रीमती पुष्पा बाई लहरे,शिक्षक उत्तम कुमार टंडन, कमलेश जांगड़े, राजमहंत होलिका प्रसाद जांगड़े,राजेंद्र जांगड़े को समान पत्र दे कर मुख्य अतिथि के आसंदी से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ में डॉ.परमानंद साहू शामिल हुए। श्री राय ने अपने कार्यकाल 2022 में मिनीमाता प्रतिमा जोड़ा जैतखाम सतनाम भवन पुलिया निर्माण 04 कार्य की 10 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान कर सामाजिक धार्मिक पत्रकारिता जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजन संचालन सुव्यवस्थित करने में अहम योगदान दिया। जहां सतनाम प्रचारक प्रेस सुघर गांव छत्तीसगढ़ महिमा का विधानसभा क्षेत्र बिलाईगढ़ कार्यालय का कुशल संचालन सुव्यवस्थित रूप से किया जा रहा हैं।

कार्यक्रम में शामिल गणमान्य नागरिक अतिथि जनप्रतिनिधि गण 

  कार्यकम में प्रमुख रूप से संत रामदास लहरे कनकपुर, संत देवदास टंडन, सामाजिक कार्यकर्ता जनपद सदस्य प्रतिनिधि भैरव नाथ जाटवर, अशोक कुमार पटेल सदस्य जनपद पंचायत बिलाईगढ़ क्षेत्र 03, पितर लहरे, प्रांजल निराला, सरोजा लहरे, करुणा मरावी, तिजेंद्र कुमार लहरे, शंभू राव, बिलाईगढ़ क्षेत्र के पत्रकार डॉ दरसराम टंडन, राजकुमार जांगड़े, रूपेश श्रीवास, सुंदर लाल घृतलहरे सलाहकार संपादक सुघर गांव, साहित्यकार, पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे आयोजक परिवार तथा सतनाम सत्संग समिति के पदाधिकारी गण श्याम लाल टंडन,नीलकुमार मतवाले, इच्छा प्रसाद टंडन,भीख राम खूंटे, महेंद्र जायसवाल, शंकर लहरे, सुनील कुमार, नरेंद्र कुमार कुर्रे सहित, कवि शशि भूषण स्नेही, लोकनाथ टांडे, नारी सशक्तिकरण के रूप में महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं, जनप्रतिनिधि गण अधिक संख्या में विशेष रूप से मौजूद रहे

       ऐतिहासिक गांव है परसाडीह 

वही भारत के सर्वोच्च सदन लोकसभा में अंतरिम संसद रहे बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के समकालीन भारतीय संविधान निर्माण कमेटी में सदस्य रहे रेशम लाल जांगड़े वही उनके छोटे भाई डॉ.भूषण लाल जांगड़े राज्यसभा सदस्य रहे यही नहीं उनके बड़े भाई मूलचंद जांगड़े 03 बार विधायक रहे जिनको सतनामी समाज के पत्रकारिता के पितामह के रूप में जानते हैं,रेशमलाल जांगड़े स्वतंत्रता सेनानी समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता समाज सुधारक भी रहे। यह गांव परसाडीह ऐतिहासिक गांव है। 

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts