Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

ABN NEWS :- देश दुनिया : तुरंत गोलीबारी बंद करो…’, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी दी

Abhyuday Bharat News / Mon, Jun 8, 2026 / Post views : 215

Share:

Donald Trump On Iran-Israel War: ईरान-इजराइल के बीच एक बार फिर फ्रंट वार खुलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी चेतावनी दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान-इजरायल दोनों को चेतावनी देते हुए तुरंत गोलीबारी बंद करने का आदेश दिया है। ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर लिखा कि इजरायल और ईरान को तुरंत एक-दूसरे पर गोलीबारी बंद कर देनी चाहिए।

बता दें कि ईरान-इजराइल के बीच फ्रंट वार की शुरुआत उस समय हुई, जब रविवार (7 जून) देर रात लेबनान में हिजबुल्लाह पर इजराइली हमले का जवाब देते हुए ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमला कर दिया था।

सुबह होते-होते इजराइल ने भी ईरान पर करारा पलटवार किया।  ईरान के हमले के बाद इजराइल ने तगड़ा पलटवार करते हुए राजधानी तेहरान समेत 4 शहरों में मिसाइलों की बौछार कर दी। इजरायल के हमले में ईरान के कई सैन्य अड्डे तबाह हो गए। इजरायल ने राजधानी तेहरान, इस्फहान, तब्रीज और पश्चिमी ईरान के कुछ दूसरे हिस्सों में मिसाइलें बरसाई । हमलों के बाद ईरान ने राजधानी तेहरान के इमाम खोमैनी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आसपास का एयरस्पेस बंद कर दिया। जबकि इराक ने 72 घंटे और सीरिया ने 12 घंटे के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करने का फैसला लिया है।

आईआरजीसी बोली- बैलिस्टिक मिसाइलों से हुआ हमला

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने भी इजराइली हमले की पुष्टि की है। आईआरजीसी ने सोमवार सुबह बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि ‘जायोनी दुश्मन’ (इजरायल) ने ईरानी सीमा के अंदर हमला किया है। आईआरजीसी के मुताबिक, इस हमले में हवा से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है। इस्फहान में कम से कम तीन बड़े धमाकों की आवाज सुनी गई। इसके अलावे तेहरान, तब्रीज और करज शहर की तरफ से भी भारी विस्फोटों की आवाजें आईं। हालांकि, इजरायल का दावा है कि कोई भी इजरायली विमान ईरानी एयरस्पेस के भीतर दाखिल नहीं हुआ। ये बमबारी इराक के आसमान और भूमध्य सागर में तैनात युद्धपोतों से की गई है।

ट्रंप के मना करने के बाद भी इजराइल ने किया हमला

इजराइल का ईरान पर हमला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान के हमले के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को फोन लगाया था। ट्रंप ने नेतन्याहू को सीधे चेतावनी देते हुए कहा था कि ईरान के हमले का जवाब नहीं दिया जाए। इससे शांति वार्ता प्रभावित हो सकता है। हालांकि बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के आदेश को अंगूठा दिखाते हुए ईरान पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बारिश कर दी।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts