Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

पंजाब न्यूज़ : पंजाब में दूध की मिलावट पर सख्ती, सरकार ने शुरू की टोल-फ्री हेल्पलाइन, मुफ्त जांच की सुविधा

Abhyuday Bharat News / Sun, Jul 5, 2026 / Post views : 189

Share:

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में दूध की मिलावट पर रोक लगाने के लिए नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे “शुद्ध दूध, तंदुरुस्त पंजाब” अभियान के तहत अब लोगों की शिकायतों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2202 शुरू की गई है। इसके साथ ही शिकायतों के त्वरित निपटारे और निगरानी के लिए एक नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति की गई है।

पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि डेयरी विकास विभाग दूध की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 1 अप्रैल 2026 से अब तक 160 विशेष जांच शिविरों में करीब 6,000 दूध के नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि लोगों को आसानी से जांच सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फिलहाल चार मोबाइल मिल्क टेस्टिंग लैब वैन राज्यभर में संचालित की जा रही हैं। जल्द ही इनमें पांच नई मोबाइल लैब वैन और जोड़ी जाएंगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों तक यह सुविधा पहुंच सके।

इसके अलावा पंजाब के सभी जिला डेयरी विकास कार्यालयों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दूध की मुफ्त जांच की सुविधा उपलब्ध है। आम नागरिक अपने दूध के नमूने लेकर वहां पहुंच सकते हैं और बिना किसी शुल्क के गुणवत्ता की जांच करा सकते हैं।सरकार का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों को शुद्ध दूध उपलब्ध कराना, मिलावटखोरों पर कार्रवाई तेज करना और खाद्य सुरक्षा को मजबूत बनाना है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts