Tue, 16 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

Sushant Singh Rajput की मौत पर बनेगी फिल्म, Sorry Babu के फर्स्ट पोस्टर ने मचाई सनसनी

जम्मू-कश्मीर में LOC के पास लैंडमाइन ब्लास्ट, अफसर समेत सेना के 4 जवान घायल

ममता बनर्जी ने सीएम सुवेंदु की जीत को चैलेंज कियाः भवानीपुर सीट को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में खुद याचिका दायर की

दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

दिल्ली के सभी थानों में हर शनिवार होगी ‘थाना दिवस-जनसुनवाई’, राघव चड्ढा समेत सांसदों के मुद्दे पर संजय सिंह ने दिया जवाब

राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया खुलासा: बैंक ने कंपनी को ठेका दिया, कर्मचारी ट्रस्ट ने तय किए

CM योगी आज करेंगे कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक, सभी डीएम-एसपी और कमिश्नर होंगे शामिल....

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को राहत, PPAC बढ़ोतरी का सब्सिडी वाले ग्राहकों पर सीमित असर

कफ सिरप पर नियम बदलाः केंद्र सरकार ने OTC पर लगाई रोक, बच्चों की मौतों के बाद लिया फैसला

लगान’ के 25 साल पूरे होने पर ‘गोरी मेम’ रेचल शेली ने भारतीय दर्शकों का जताया शुक्रिया

सूचना

उत्तराखंड न्यूज़ : दिल्ली की सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला की मसूरी में संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 16, 2026 / Post views : 4

Share:

उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल मसूरी से एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दिल्ली से अपने पति के साथ घूमने आई 27 वर्षीय महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की एक होमस्टे के कमरे में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें महिला की मौत के कारणों और घटना से जुड़े हालातों को खंगाला जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह 112 कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि कियाना होमस्टे में ठहरी महिला की हालत गंभीर है और वह प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। सूचना पर मसूरी कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान टीम और एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे, जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फील्ड यूनिट को बुलाया, जिसने मौके पर वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और साक्ष्य एकत्र किए। कमरे से कुछ सामान और अन्य वस्तुएं भी बरामद की गई हैं, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान कमरे से शराब की दो खाली बोतलें और कुछ खाने-पीने का सामान भी बरामद हुआ है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

8 नवंबर को ही हुई थी शादी, दोनों थे टेक एक्सपर्ट

संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला की पहचान 27 वर्षीय पी. राधा गायत्री के रूप में हुई है। वह मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली थीं और वर्तमान में दिल्ली के किदवई नगर ईस्ट में रह रही थीं। जानकारी के अनुसार, राधा गुरुग्राम की एक आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थीं। उनकी शादी करीब 7 महीने पहले 8 नवंबर 2025 को सौम्या श्रीचरण से हुई थी, जो खुद भी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और पुणे की एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं।

रात को पी थी शराब, सुबह नाक से बह रहा था खून

इस मामले में मृतका के पति सौम्या श्रीचरण से पूछताछ की गई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पति ने बताया कि दोनों 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए थे और 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी स्थित होमस्टे पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि रात में दोनों ने कमरे के अंदर शराब का सेवन किया और तड़के करीब 3:30 बजे सो गए। पति के बयान के मुताबिक, सुबह जब उसकी नींद खुली तो उसने पत्नी को बेहोश अवस्था में देखा और उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उसने दावा किया कि इस दौरान उसकी नाक से खून निकल रहा था।

डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं, जबकि विशाखापट्टनम में रहने वाले उसके माता-पिता को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून स्थित कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पोस्टमार्टम डॉक्टरों के विशेष पैनल से वीडियोग्राफी के साथ कराने का अनुरोध किया है। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस हर संभव पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी साक्ष्यों का वैज्ञानिक परीक्षण किया जाएगा।

क्या बताया पति ने?

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मेडिकल टीम ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतका के पति ने बताया कि सुबह जब वह उठा तो उसकी पत्नी बेहोश अवस्था में थी और उसके मुंह से रक्तस्राव हो रहा था। अधिकारियों ने बताया कि कमरे की जांच के दौरान कुछ संदिग्ध निशान पाए गए हैं। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे की गहन जांच की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि सभी महत्वपूर्ण सबूत सुरक्षित कर लिए गए हैं और आगे जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts