Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

रायपुर न्यूज़ : तकनीक, नवाचार और उन्नत कृषि की ओर साहू समाज का कदम : आई.टी. सेल एवं किसान प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक संपन्न

Abhyuday Bharat News / Sun, Aug 23, 2026 / Post views : 388

Share:

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ को आधुनिक, संगठित और आत्मनिर्भर समाज की दिशा में आगे बढ़ाने की पहल के तहत आई.टी. सेल प्रकोष्ठ एवं किसान प्रकोष्ठ की संयुक्त प्रथम बैठक का आयोजन भामाशाह छात्रावास, साहू कॉम्प्लेक्स, टिकरापारा, रायपुर स्थित प्रदेश साहू संघ कार्यालय में किया गया। बैठक में सामाजिक संगठन को तकनीक, नवाचार, उन्नत कृषि और आधुनिक सोच से जोड़ने को लेकर महत्वपूर्ण एवं सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में आई. टी. सेल प्रकोष्ठ द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से समाज की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं सकारात्मक संदेशों को आधुनिक और प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाने, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नए नवाचार अपनाने तथा समाज को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं किसान प्रकोष्ठ द्वारा उन्नत एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर समाज के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रियता, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विभिन्न सामाजिक विषयों पर चर्चा करते हुए परिवार संस्कार कार्यशाला की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया तथा पदाधिकारियों से समाज को अधिक सशक्त, संस्कारित, संगठित एवं प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. तिलक साहू, प्रदेश महामंत्री चित्रलेखा साहू, प्रदेश संगठन सचिव प्रदीप साहू, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चोवाराम साहू, सुखुराम साहू, सेवन साहू, भरत साहू, राम साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति केवल परंपराओं को सहेजने से नहीं, बल्कि समय के साथ तकनीक, शिक्षा, रोजगार, कृषि और नवाचार को अपनाने से संभव है। आई.टी. सेल और किसान प्रकोष्ठ जैसे विषय-आधारित प्रकोष्ठ समाज की प्रतिभाओं और संसाधनों को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष कुमार साहू तथा कार्यक्रम का संचालन किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री बल्ला साहू ने किया।

बैठक के अंत में दोनों प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने, समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं एवं सकारात्मक गतिविधियों को पहुंचाने तथा संगठित, संस्कारित, तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

Tags :

#CG NEWS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts