Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

मध्य प्रदेश :- भोपाल न्यूज : MP में शिक्षकों पर TET की गाज: अगस्त में परीक्षा की तैयारी, 1.5 लाख की नौकरी दांव पर; SC जाएगी सरकार

Abhyuday Bharat News / Tue, Jul 7, 2026 / Post views : 249

Share:

मध्य प्रदेश में 1998 से 2009 के बीच नियुक्त हुए करीब डेढ़ लाख शिक्षकों की धड़कनें तेज हो गई हैं क्योंकि उनके लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET EXAM) पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) अगले महीने अगस्त में परीक्षा आयोजित करने की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए मंडल ने स्कूल शिक्षा विभाग से शिक्षकों का जिलेवार ब्यौरा भी मांग लिया है।

इस बड़े संकट के बीच चौतरफा दबाव झेल रही डॉ. मोहन यादव सरकार एक बार फिर इन शिक्षकों को राहत दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है।

सिर्फ 50 जिला मुख्यालयों पर होगी परीक्षा

कर्मचारी चयन मंडल का प्रयास है कि इस परीक्षा का आयोजन इस तरह किया जाए कि शिक्षकों को ज्यादा परेशान न होना पड़े। मंडल की कोशिश है कि अधिकतम परीक्षाएं जिला मुख्यालयों पर ही आयोजित की जाएं। यह परीक्षा केवल 50 जिला मुख्यालयों पर होगी, नए गठित जिलों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे।

परीक्षा की गंभीरता को देखते हुए शिक्षकों के लिए ‘समर्थ पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस भी शुरू कर दी गई हैं। बता दें कि प्रभावित शिक्षकों को हर हाल में 31 अगस्त तक यह पात्रता परीक्षा पास करनी होगी।

क्यों फंसा है पेंच? जानिए सुप्रीम कोर्ट का वो आदेश

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने एक कड़ा आदेश जारी करते हुए साल 1998 से लेकर 2009 तक नियुक्त हुए सभी शिक्षकों के लिए TET परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया था। इस आदेश के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक पुनर्विचार याचिका भी दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट से सरकार और शिक्षकों को कोई राहत नहीं मिली और याचिका खारिज हो गई।

70 हजार शिक्षकों को बचाने दोबारा SC जाएगी सरकार

शिक्षकों के भारी विरोध और दबाव के बीच अब सरकार बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर रही है। सरकार इस बार सुप्रीम कोर्ट में मुख्य रूप से 2005 से 2009 के बीच भर्ती हुए शिक्षकों को राहत दिलाने की गुहार लगाएगी।

इन शिक्षकों ने अपनी नियुक्ति के समय ‘शिक्षक राज्य स्तरीय संविदा शाला शिक्षक पात्रता परीक्षा’ पास की थी। इसी आधार पर सरकार कोर्ट में मांग करेगी कि 2005 से 2009 के बीच नियुक्त हुए शिक्षकों को इस नई TET अनिवार्यता से पूरी तरह मुक्त रखा जाए।

अगर सुप्रीम कोर्ट सरकार की इस दलील को मान लेता है तो प्रदेश के करीब 70 हजार शिक्षकों को सीधी राहत मिलेगी और उनकी नौकरी पर मंडरा रहा खतरा टल जाएगा।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts