Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

ABN NEWS :- देश दुनिया : राफेल से टकराने वाले J-10C के जनक गायब, चीन में घटिया हथियार बनाने वाले वैज्ञानिकों पर गाज, ईरान में भी नाकाम...

Abhyuday Bharat News / Fri, Apr 3, 2026 / Post views : 137

Share:

हथियारों की नाकामी के बाद चीन में घटिया सामान वाले सैन्य अधिकारों और वैज्ञानिकों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। पिछले तीन महीने में बड़े रक्षा कार्यक्रमों , विमान वाहक निर्माण, उन्नत लड़ाकू विमान डिजाइन, रडार सिस्टम, हवाई रक्षा मिसाइलें और रणनीतिक हथियार से जुड़े प्रमुख लोग गायब हैं।

बीजिंग: पाकिस्तान और वेनेजुएला के बाद ईरान में भी चीन के कई हथियार बुरी तरह से नाकाम हो गये हैं। पाकिस्तान की तरह ईरान भी चीन के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार समेत कई सैन्य सामानों पर निर्भर था। लेकिन चीनी रडार अमेरिका और इजरायल के ड्रोन, मिसाइलों और लड़ाकू विमानों के सामने बुरी तरह से नाकाम हो गये हैं। जिसके बाद अब ईरान रूसी सैटेलाइट की मदद से जंग लड़ने पर मजबूर है। ईरान से पहले वियतनाम में भी चीनी रडार और दूसरे साजो सामान फेल हो गये थे। पिछले साल भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीनी HQ-9B एयर डिफेंस सिस्टम भारतीय मिसाइलों के सामने कबाड़ साबित हुआ था।

तीन-तीन देशों में हथियारों की नाकामी के बाद चीन में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। देश के अंदर कई अहम मिलिट्री डेवलपर्स गायब हो गए हैं। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के पूर्व पॉलिसी-मेकर माइल्स यू ने कहा कि 'चीनी मिलिट्री सिस्टम, जिन्हें स्टील्थ एयरक्राफ्ट जैसे बड़े खतरों का पता लगाने और उन्हें रोकने में काबिल बताया गया था वो हाल के अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेशन्स के खिलाफ बेअसर साबित हुए हैं।' उन्होंने आगे कहा कि 'इन नाकामियों ने सिर्फ कुछ खास सिस्टम्स को ही कमजोर नहीं किया है बल्कि इन्होंने चीन के दावों और उसकी असल क्षमताओं के बीच के फर्क को भी उजागर कर दिया है।

वेनेजुएला, पाकिस्तान के बाद ईरान में भी चीनी हथियार नाकाम

हमलों के बाद चीन के एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9B की सबसे ज्यादा पोल खुली है। इसे तेहरान ने 2025 में चीन से खरीदा था। इसे ईरान के अहम परमाणु ठिकानों और दूसरे कीमती सैन्य ठिकानों पर तैनात किए गए थे। ये एक 'लेयर्ड इंटीग्रेटेड एयर डिफेंस' का हिस्सा थे जिसमें देश के अपने डिफेंस सिस्टम और रूस का Pansir-S1 भी शामिल था। HQ-9B से उम्मीद थी कि वह दुश्मन के विमानों और मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम होगा लेकिन जब अमेरिका और इजरायल ने हवाई हमले करके दूसरे बड़े ठिकानों पर हमला करने से पहले ही इसे तबाह कर दिया तो यह नाकाम साबित हुआ।

इस सिस्टम का JY-27A लॉन्ग-रेंज, VHF-बैंड 3D एक्टिव फेज़्ड ऐरे रडार 'अर्ली वॉर्निंग' देने के लिए बनाया गया था और चीन का दावा था कि ये एयर डिफेंस सिस्टम स्टेल्थ फाइटर्स के खिलाफी असरदार साबित होंगे। लेकिन 28 फरवरी को जब इजरायल और अमेरिका ने मिसाइल और बम दागे गए तो चीनी प्रणाली अप्रभावी साबित हुई। हालांत ये हैं कि अमेरिकी सेना अब ईरानी आसमान में पुराने B-52 बमवर्षक विमानों को बिना किसी खतरे के उड़ा रही है भले ही इन विमानों का रडार क्रॉस-सेक्शन बहुत बड़ा है।

चीन ने सैन्य अधिकारियों, वैज्ञानिकों पर कार्रवाई

हथियारों की नाकामी के बाद चीन में घटिया सामान वाले सैन्य अधिकारों और वैज्ञानिकों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। पिछले तीन महीने में बड़े रक्षा कार्यक्रमों , विमान वाहक निर्माण, उन्नत लड़ाकू विमान डिजाइन, रडार सिस्टम, हवाई रक्षा मिसाइलें और रणनीतिक हथियार से जुड़े प्रमुख लोगों को सार्वजनिक जीवन से हटा दिया गया या उनका ओहदा छीन लिया गया। हू योंगिंग जो चीन की नौसेना विमानन और विमान वाहक विकास के वरिष्ठ वैज्ञानिक थे वो गायब कर दिए गये हैं।

  • चीन की केंद्रीय सैन्य समिति (CMC) जो हथियारों के आधुनिकिकरण में शामिल थी वो करीब करीब खाली हो गई है।

  • जनरल झांग यूक्सिया और CMC के उपाध्यक्ष झांग यूक्सिया को हटा दिया गया है और वो गायब हो चुके हैं।

  • जनरल लियू झेनली जो सेना के 'जॉइंट स्टाफ डिपार्टमेंट' के प्रमुख थे वो भी जनवरी 2026 से जेल में बंद कर दिए गये हैं।

  • ली शांगफू और वेई फेंगहे, ये दोनों चीन के पूर्व रक्षा मंत्री रहे हैं और भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में इन्हें पकड़ा गया था। ये दोनों भी गायब कर दिए गये हैं।

  • इसके अलावा चीन की परमाणु और मिसाइल शक्ति रॉकेट फोर्स के लगभग सभी शीर्ष कमांडरों को बदल दिया गया है या वे गायब हैं।


चीन ने किन वैज्ञानकों को गायब कर दिया गया है?

  • यांग वेई, J-10 और J-20 सहित उन्नत लड़ाकू विमानों के प्रमुख डिजाइनर

  • वू मानकिंग, PLA के प्रमुख रडार और काउंटर-स्टेल्थ विशेषज्ञ

  • वेई यियिन, वायु रक्षा मिसाइल अनुसंधान के क्षेत्र में एक वरिष्ठ हस्ती

  • झाओ जियानगेंग, उन्नत परमाणु हथियारों के डिजाइन में एक प्रमुख हस्ती


ये चारों वैज्ञानिक चीन में आधुनिक हथियार बनाने वाले कार्यक्रम में जुड़े थे। हथियारों से जुड़े अहम अधिकारियों का अचानक गायब होना इस बात का संकेत है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सीनियर नेता चीन के बड़े पैमाने पर हो रहे सैन्य आधुनिकीकरण में शामिल वैज्ञानिकों को हटा रहे हैं। इन लोगों के गायब होने के अलावा कई हाई-प्रोफाइल कानूनी मामले भी चलाए जा रहे हैं। इनमें चीन के विशाल सरकारी समूह 'एविएशन इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन ऑफ चाइना' (जो लड़ाकू विमानों का प्रमुख निर्माता है) के चेयरमैन टैन रुइसोंग को हाल ही में भ्रष्टाचार के आरोपों में मौत की सजा सुनाई गई है।

इसके अलावा कई संवेदनशील हथियार के निर्माण में लगे कुछ वैज्ञानिकों की भी पिछले दिनों में रहस्यमय मौतें हुई हैं। हाइपरसोनिक हथियारों और एडवांस्ड एयरोडायनामिक्स से जुड़े फांग डाइनिंग जो तकनीकी विशेषज्ञ थे, वो हाल ही में एडवांस्ड हथियारों पर चल रहे अहम काम के दौरान मारे गए हैं।

Tags :

# International News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts