Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: पटाखों के शोर में दबाई गोलियों की आवाज, हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या को ऐसे दिया अंजाम

Admin / Sun, Oct 13, 2024 / Post views : 229

Share:
  NCP नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी पर 5 राउंड फायर किए गए, इसमें तीन गोलियां बाबा सिद्दीकी को लगीं. बाबा सिद्दीकी शनिवार की शाम निर्मल नगर स्थित अपने ऑफिस में बैठे थे, जब वह ऑफिस से बाहर निकले और गाड़ी में बैठे, तभी पटाखे चलने की आवाज आई. पटाखे की आवाज के बीच हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. जानकारी के मुताबिक बाबा सिद्दीकी 9.15 से 9.20 मिनट के बीच ऑफिस से निकले थे, वह अपने ऑफिस के पास पटाखे फोड़ रहे थे, तभी अचानक गाड़ी से तीन लोग उतरे. ये तीनों हमलावर अपने चेहरे पर रूमाल बांधे हुए थे. इसके बाद उन्होंने बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की. एक गोली बाबा सिद्दीकी के सीने में लगी. गोली लगते ही वह गिर पड़े. इसके बाद लोगों ने उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने 2 संदिग्धों को हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है जल्द ही तीसरे संदिग्ध को भी हिरासत में लिया जाएगा.हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्ध महाराष्ट्र से बाहर के हैं, एक यूपी से और एक हरियाणा का रहने वाला है. एक और वांछित संदिग्ध फरार है. इस घटना के बाद डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घटना का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि हम कड़ी कार्रवाई करेंगे, अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा. वहीं डिप्टी सीएम अजित पवार ने अपने कल के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं.  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने इसी साल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था,करीब 48 साल तक कांग्रेस का सदस्य रहने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ी थी. उनके इस फैसले ने सबको चौंका दिया था. इस्तीफा देने बाद उन्होंने कहा था कि ऐसा बहुत कुछ है, जिसे वह व्यक्त करना चाहेंगे, लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि कुछ चीजें अनकही ही रह जाएं तो बेहतर है. बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक रहे बाबा सिद्दीकी पूर्व राज्य मंत्री (फूड एण्ड सिविल सप्लाइज) थे. वे महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष भी रह चुके थे. उन्होंने राजनीति की शुरुआत एक छात्र नेता के रूप में की थी और पहली बार बीएमसी में Corporator के रूप में चुने गए थे. बाबा सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में बांद्रा पश्चिम से महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव जीते थे. हालांकि 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार के सामने हार का सामना करना पड़ा था.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts