ब्रेकिंग
सूचना
सोशल मीडिया की दुनिया में एक ट्रेंड सा बन गया है कि 'जो सबसे अजीब है, वही सबसे ज्यादा देखा जाएगा।' व्यूज और फॉलोअर्स की इस अंधी दौड़ में लोग अपनी सुरक्षा और जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर आजकल एक ऐसा ही खतरनाक और बेवकूफी भरा स्टंट वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।
इंस्टाग्राम पर रबीना देवी (@rabinadevi55) नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में हद दर्जे का जोखिम देखा जा सकता है। वीडियो में एक लड़की जमीन पर लेटी हुई है। उसने अपने दोनों पैरों को हवा में ऊपर की तरफ उठाया हुआ है और उन पैरों के तलवों पर एक मिट्टी का 'छोटा चूल्हा' रखा हुआ है।
हैरानी की बात यह है कि इस चूल्हे में बकायदा आग जल रही है, ऊपर कढ़ाई रखी है और उस में कुछ पकाया जा रहा हैं। पास ही खड़ी एक अन्य लड़की इस पूरे पागलपन को रिकॉर्ड कर रही है। यह सब सिर्फ इसलिए किया जा रहा है ताकि एक 'हटकर' रील बन सके जो रातों-रात वायरल हो जाए।

देखने में यह भले ही कोई करतब लगे, लेकिन यह एक जानलेवा स्टंट है। इस पूरी प्रक्रिया में जोखिम ही जोखिम हैं:
गंभीर रूप से जलने का खतरा: अगर महिला का संतुलन थोड़ा सा भी बिगड़ता, तो जलता हुआ कोयला और गरम कढ़ाई सीधे उसके चेहरे या शरीर पर गिर सकती थी।
आग लगने का डर: कपड़ों में आग पकड़ने की गुंजाइश बहुत ज्यादा थी, जिससे वहां मौजूद दोनों लड़कियों की जान पर बन आती।

साइबर साइकोलॉजी के जानकारों के मुताबिक, आज के दौर को ‘अटेंशन इकोनॉमी’ कहा जाता है। सोशल मीडिया पर हर दिन लाखों वीडियो अपलोड होते हैं। साधारण कंटेंट को लोग तुरंत स्क्रॉल कर देते हैं। इसलिए 'शॉक वैल्यू' पैदा करने के लिए क्रिएटर्स ऐसे हथकंडे अपनाते हैं।
जब कोई ऐसा अजीब वीडियो वायरल होता है, तो बाकी लोग भी उसे 'कॉपी' करने लगते हैं। मेरी सलाह है कि कृपया ऐसे खतरनाक स्टंट घर पर या कहीं भी बिल्कुल न दोहराएं। इंस्टाग्राम के चंद 'लाइक्स' आपकी जिंदगी से ज्यादा कीमती नहीं हैं।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन