Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

Sports : आईपीएल में अपनी टीम के लिए ही 'गले की फांस' बना यह कप्तान, पूरी तरह से चल रहा फ्लॉप...

Abhyuday Bharat News / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 146

Share:

पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत आईपीएल 2026 में काफी निराशाजनक रही है। उनके कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही है। उनके लिए यह सीजन अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। सीएसके ने अब तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में ही उनको हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अब भी अपनी पहली जीत की तलाश है। पॉइंट्स टेबल में सीएसके सबसे नीचे है।

हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के लिए भी यह सीजन अब तक यादगार नहीं रहा है। उनका बल्ला पूरी तरह से खामोश चल रहा है।

खराब फॉर्म से गुजर रहे रुतुराज गायकवाड़

29 साल के रुतुराज गायकवाड़ का बल्लाआईपीएल 2026में अब तक शांत रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तान का फॉर्म ही चिंता का विषय बन चुका है। बता दें कि गायकवाड़ ओपनर हैं और अब तक अपनी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए हैं। गायकवाड़ ने तीन मैच में सिर्फ 41 रन बनाए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6, पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। टीम की तरह उनका फॉर्म भी काफी ज्यादा खराब चल रहा है। सीएसके को अगर सीजन में आगे अपने प्रदर्शन में सुधार करना है तो कप्तान गायकवाड़ का फॉर्म में आना बहुत जरूरी है।

अब दिल्ली कैपिटल्स से अगला मुकाबला

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला आईपीएल में अब इन फॉर्म दिल्ली कैपिटल्स से है। 11 अप्रैल को यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि डीसी ने इस सीजन अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत दर्ज की है। दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म देखकर तो दिल्ली कैपिटल्स ही इस मुकाबले की फेवरेट मानी जा रही है

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts