Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

उत्तर प्रदेश :- सुल्तानपुर न्यूज : ये भारत की ताकत! पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गरजे जगुआर, सुखोई, MI17 और तेजस, उधर पाकिस्तान के उड़े होंगे होश

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 22, 2026 / Post views : 140

Share:

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायु सेना का एयर शो हुआ। इसमें कई विमानों ने लैडिंग और टेकऑफ कर देश की सामरिक ताकत का परिचय दिया।

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फिर भारतीय वायु सेना के विमान गरते। एयरफोर्स के फाइटर विमानों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर विमान की टेकऑफ और लैंडिंग का अभ्यास किया। यह अभ्यास युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल जैसी परिस्थितियों में एक्सप्रेसवे को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को परखने के लिए आयोजित किया गया। दोपहर बाद एयर शो की शुरुआत हुई। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। एयर शो को लेकर मंगलवार को ही देश की सेना के जांबाज और फाइटर प्लेन सुलतानपुर आए। वहीं, बुधवार को जगुआर, सुखोई, एमआई 17वी-5 और तेजस की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। पड़ोसी मुल्क के पाकिस्तान के तो होश ही इस एयर शो से उड़ने तय हैं।

दरअसल, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अभी डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। लोगों को जरूरी कामों के लिए बाहर जाने में परेशानी हो रही है। ऑफिसों को वर्क फ्रॉम होम कराया गया है। पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन बिना दर्शकों के हो रहा है। दूसरी तरफ, भारत में वायु सेना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अपनी ताकत को परख रही है। दिन के बाद रात में भी एक्सप्रेसवे पर उड़ानों के जरिए ताकत को जांचा जाना है। यह निश्चित तौर पर पड़ोसियों की नींद उड़ाने वाला है। 

एयरफोर्स के विमान आए नजर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुलतानपुर में बनी एयरस्ट्रिप पर सुखोई 30, जैगुआर, मिराज गरजते हुए टच डाउन किया। इसके साथ ही वायुसेना के एमआई 17 हैलीकॉप्टर, ट्रांसपोर्टर सी 295, एएन 32 भी देखने को मिले। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बने एयरस्ट्रिप की लंबाई करीब 3.2 किलोमीटर है। यहां एयरस्ट्रिप की सतह की मोटाई लगभग 320 मिलीमीटर है। यह सुखोई, मिराज-2000 और जैगुआर जैसे भारी लड़ाकू विमानों के उतरने और उड़ान भरने के लिए पूरी तरह सक्षम है।

युद्ध के दौरान दुश्मन सबसे पहले वायुसेना के एयरबेस को निशाना बनाता है। ऐसे समय में हाइवे पर बनी यह एयरस्ट्रिप वायुसेना के लिए बैकअप रनवे के काम आती हैं, जिससे सेना विमानों का संचालन जारी रखा जा सकता है।आपातकालीन स्थितियों में लड़ाकू विमानों की लैंडिंग के लिए यह उपयुक्त है। साथ ही, यह सी-130जे हरक्यूलिस जैसे बड़े परिवहन विमानों का भार भी सहन कर सकती है। सैन्य सूत्रों के अनुसार, वायु सेना इन विमानों का उपयोग ग्रुप फॉर्मेशन में करती है।

2021 में दिखा था नजारा

पूर्वांचल एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह के दौरान इस प्रकार का नजारा देखने को मिला था। उस समय कार्यक्रम में स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे थे। इसके बाद यहां पर वर्ष 2023 में चार घंटे का एयर शो भी आयोजित हो चुका है। कूरेभार क्षेत्र के अरवल कीरी करवत स्थित एयर स्ट्रिप पर युद्धाभ्यास को देखकर लोग हैरान रह गए। इस बार अभ्यास दिन और रात दोनों समय में होना है। अब लोग रात में होने वाले अभ्यास को देखने की बात कर रहे हैं। वहीं, इसके जरिए वायुसेना ऑपरेशन की क्षमता परख रही है।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts